WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1772128661', '2a02:c207:3018:3597::1')

लोहे की टेंट में करंट आने से मासूम बच्ची की मौत - Somanshu News

लोहे की टेंट में करंट आने से मासूम बच्ची की मौत

लोहे की टेंट में करंट आने से मासूम बच्ची की मौत

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 8 साल की मासूम बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई. इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गई है. यह मामला निपानी गांव का है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है.

मिली जानकारी के मुताबिक, गांव में शिवलिंग स्थापना के कार्यक्रम में लोहे का टेंट लगाया गया था, जिस पर करंट आ गया. खेलते समय लोहे की टेंट की चपेट में आने से मासूम बच्ची की मौत हो गई. मृतक मासूम बच्ची का नाम मोनिका साहू बताया जा रहा है. पुलिस घटना की जांच कर रही.

मृतिका मोनिका साहू 8 साल की है. वह शिवनंद साहू की बेटी है. मोनिका स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल निपानी में कक्षा दूसरी में पढ़ती थी. हादसे के बाद गांव में मातम छा गई है. वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *