WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781401208', '216.73.217.8')

मनेंद्रगढ़ जिले में 2 गुटों में गैंगवार, एक युवक का मर्डर - Somanshu News

मनेंद्रगढ़ जिले में 2 गुटों में गैंगवार, एक युवक का मर्डर

मनेंद्रगढ़ जिले में 2 गुटों में गैंगवार, एक युवक का मर्डर

मनेंद्रगढ़ : छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले में बीती रात 2 गुटों में गैंगवार में एक युवक का मर्डर हो गया है। हथियारों से लैस 10 से ज्यादा आरोपियों ने युवक के सिर, सीने और पेट में चाकुओं से कई वार किए हैं। वारदात के बाद मनेंद्रगढ़ में तनाव की स्थिति रही। पूरा मामला मनेंद्रगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मनेंद्रगढ़ के आमाखेरवा में बिजली ऑफिस के पास बीती रात करीब 10.30 बजे मयूर जसूजा (19) अपने 5 साथियों के साथ बैठा था। इस बीच बदन सिंह मोहल्ले के 10 युवक हथियारों से लैस होकर मौके पर पहुंचे। 2 दिनों पहले मारपीट की घटना को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद के बाद रवि यादव सहित अन्य युवकों ने मयूर जसूजा पर हमला कर दिया।

अस्पताल में हो गई घायल युवक की मौत

मयूर के अन्य दोस्तों पर भी हमले की कोशिश की गई, लेकिन वह भाग गए। रवि यादव और युवकों के हमले से मयूर खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। उसे मौके पर छोड़कर हमलावर भाग निकले। मयूर के दोस्तों ने करीब 11 बजे उसे गंभीर हालत में CHC मनेंद्रगढ़ में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मयूर की मौत हो गई।

घटना से तनाव, अस्पताल में पुलिस बल तैनात

घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस बल रात को ही अस्पताल पहुंचा। तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल अस्पताल में तैनात कर दिया गया। सूचना पर मयूर जसूजा के परिजन मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर पुलिस पर भी लापरवाही के आरोप लग रहे हैं।

2 दिन पहले हुआ था विवाद

हमलावर युवकों और मयूर जसूजा के गुट के बीच 13 जुलाई की रात करीब 9.30 बजे विवाद हुआ था। रवि यादव ने कोतवाली मनेंद्रगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 जुलाई की रात वह करीब 10 बजे टहलते हुए खेड़िया टॉकिज के आगे हनुमान मंदिर के पास पहुंचा था।

इस दौरान पियूष जसूजा ऊर्फ पिच्ची, शुभम तिवारी और अन्य 2 युवकों ने उसे गुंडा बनते हो कहते हुए गाली-गलौज और मारपीट की थी। रवि यादव की रिपोर्ट पर पुलिस ने पियूष जसूजा, शुभम तिवारी सहित दो अन्य युवकों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज का अपराध दर्ज किया था।

मृतक के परिजनों के अनुसार मयूर जसूजा ने भी थाने में शिकायत की थी, जिसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। विवाद के मामले में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, जिसे लेकर दोनों गुटों के बीच विवाद बढ़ गया।

6 से अधिक युवक हिरासत में, अन्य फरार

युवक की हत्या के बाद मनेंद्रगढ़ पुलिस अधिकारी भी सक्रिय हो गई है। हमलावरों के गुट के 6 युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। गुट के कुछ युवक फरार हो गए हैं। पुलिस अन्य युवकों की तलाश कर रही है। मामले की जांच की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *