WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1787978122', '2a03:2880:f814:11::')

इंद्रप्रस्थ इलाके के निर्माणाधीन बिल्डिंग के गड्ढे में डूबने से युवक की मौत - Somanshu News

इंद्रप्रस्थ इलाके के निर्माणाधीन बिल्डिंग के गड्ढे में डूबने से युवक की मौत

इंद्रप्रस्थ इलाके के निर्माणाधीन बिल्डिंग के गड्ढे में डूबने से युवक की मौत

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवक की 35 फीट गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। युवक निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास शौच करने गया था। तभी उसका पैर फिसला और वो सीधे पानी में जा गिरा। पास से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने जब युवक को देखा तो उसने पुलिस को सूचना दी। हालांकि तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद SDRF की टीम ने युवक की लाश को पानी से बाहर निकाल लिया है। ये पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

यह पूरा मामला डीडी नगर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी का है। डीडी नगर थाना प्रभारी से मिली जानकारी के मुताबिक, रवि कुमार केवलानी रायपुरा का रहने वाला है। वह किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह 9 बजे के करीब वह शौच के लिए इंद्रप्रस्थ इलाके के निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास गया। आशंका है कि इस दौरान उसका पैर फिसल गया। जिससे वह सीधे पानी पर जा गिरा।

पानी पर गिरते ही वह करीब 35 फीट गड्ढे में डूबने लगा। उसने तैरने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। गंदा पानी उसके मुंह से शरीर में चला गया। कुछ देर तड़फने के बाद उसकी डूबकर मौत हो गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने युवक को देख लिया। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने युवक की लाश को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने युवक के बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि जिस गड्ढे पर युवक की डूब कर मौत हुई है। उसके आसपास जमीन मालिक ने किसी भी प्रकार का खतरे का साइन बोर्ड नही लगाया है। न ही इसका घेरा करया गया है। निर्माणाधीन बिल्डिंग के लिए खोदे गए गड्ढे को ऐसे ही लापरवाही पूर्वक खुला छोड़ दिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *