गरियाबंद में तेंदुए की खाल बेचने जा रहे 3 तस्करों को वन विभाग ने धरदबोचा, 2 आरोपी फरार

गरियाबंद में तेंदुए की खाल बेचने जा रहे 3 तस्करों को वन विभाग ने धरदबोचा, 2 आरोपी फरार

गरियाबंद : गरियाबंद जिले में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तेंदुए के खाल की तस्करी करते तीन आरोपियों को धरदबोचा है. तीनों आरोपियों के कथन अनुसार दो आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है.

दरअसल, वनमंत्री केदार कश्यप, सुधीर अग्रवाल प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) रायपुर छत्तीसगढ, विश्वेश कुमार झा मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) एवं क्षेत्र सचालक उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व रायपुर एवं वरुण जैन, उपनिदेशक उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद (छ.ग.) और  अजीज खान वनमण्डलाधिकारी खरियार (उड़ीसा), को 7 जिले 2024 को सूचना मिली की छत्तीसगढ़-उड़ीसा सीमा से लगे हुए ग्राम धुंगियामुड़ा में एक वन्यप्राणी तेन्दुए के खाल को बिक्री करने की फ़िराक में है.

जिस पर एण्टी पोचिंग टीम उदत्ती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद और उड़ीसा वन विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से टीम गठन कर धुगियामुड़ा से 03 किमी दूर रोड से लगे पानी पम्प का घर पर आरोपी किशोर सहानंद, करात छत्रीय, लखी माझी तीनों ने तेन्दुए खाल को पीले कलर की बोरी में भरकर बिक्री करने के उद्देश्य से रखे हुये थे। संयुक्त टीम के द्वारा तीनों आरोपियों को वन्यप्राणी तेन्दुए के खाल सहित मौके पर ही पकड़ लिया गया।

उड़ीसा वन विभाग के द्वारा मौके पर ही तेन्दुए खाल का नापजोक कर जप्त किया गया और उनके विरूध्द् वन अपराध पजीबध्द किया गया। तीनों आरोपियों के कथन अनुसार दो आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है। तीनों आरोपियों को दिनांक 09.07.2024 को माननीय सक्षम न्यायालय सीनापाली के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

गिरफ्तार आरोपियों में 

(1) किशोर सहानंद पिता बलियार सहानंद, उम्र 33 वर्ष, ग्राम धुंगियामुड़ा, ग्राम पचायत केंदूमुडा

(2) करात छत्रीय पिता बलराम छत्रीय, उम्र 36 वर्ष, ग्राम कुर्रुभाठा, ग्राम पंचायत सीनापाली.

(3) लखी मांझी पिता मकरध्वज, उम्र 29 वर्ष, ग्राम केंदूमुड़ा, ग्राम पंचायत केंदूमुड़ा को


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *