WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784424757', '198.244.168.103')

झाड़-फूंक के नाम पर ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म - Somanshu News

झाड़-फूंक के नाम पर ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म

झाड़-फूंक के नाम पर ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म

कोरबा :  जिले में बहू से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ससुर झाड़-फूंक के नाम पर डरा धमका कर बहू का शारीरिक शोषण कर रहा था। बहू की शिकायत पर आरोपी ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। बहू अपनी मां के साथ पुलिस थाना पहुंची और अपनी आपबीती पुलिस को बताई। पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद से ही उसपर ससुर की बुरी नजर थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे हुए। पारिवारिक जीवन अच्छा चल रहा था। लेकिन इसके बाद ससुर जबरदस्ती डरा धमकाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने लगा।

बताया जा रहा है कि आरोपी ससुर बैगा है और झाड़-फूंक का काम करता था। तबीयत खराब होने पर बहू का भी झाड़-फूंक से इलाज करना शुरू किया। जिसके बाद झाड़-फूंक की आड़ में डरा धमका कर दुष्कर्म किया।

इसके बाद ससुर ने बहू को परेशान करना शुरू कर दिया और धमकाकर कई बार रेप की वारदात को अंजाम दिया। इसकी सूचना महिला ने पति को दी, लेकिन पति भी अपने पिता के खिलाफ कुछ नहीं बोल पाया। जिसके बाद बहू अपने मायके चली गई।

मां के साथ पहुंची थाने

बहू अपनी मां के साथ उरगा थाना पहुंची। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

ASP यूबीएस चौहान ने बताया कि आरोपी झाड़-फूंक के नाम पर डरा धमका कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *