WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784352690', '51.195.244.156')

ऑनलाइन सट्टा गैंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, फरार संचालक रितेश सुलतानिया गिरफ्तार - Somanshu News

ऑनलाइन सट्टा गैंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, फरार संचालक रितेश सुलतानिया गिरफ्तार

ऑनलाइन सट्टा गैंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, फरार संचालक रितेश सुलतानिया गिरफ्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही  : फरार ऑनलाइन सट्टा संचालक रितेश सुलतानिया को पेंड्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आईपीएल के दौरान साइबर सेल जीपीएम की छापेमारी के बाद से ही आरोपी फरार था.

जानकारी के अनुसार, आरोपी रितेश सुल्तानिया ने सट्टा खेलने के बाद शॉर्टकट के जरिए पैसे कमाने के लिए अपने दोस्त मधुर जैन के साथ एक ऐप बनाया था, जिसका नाम राजारानी ऐप था. इस ऐप के माध्यम से उन्होंने इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, और फेसबुक पर प्रचार किया और स्थानीय युवाओं को सट्टा खेलने के लिए एजेंट बनाकर तैयार किया. पेंड्रा थाने और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले में अब तक कुल 10 आरोपी गिरफ्तार किया है. इनमें सट्टा खिलाने वाले एजेंट, फर्जी सिम जुगाड़ने वाले सिम विक्रेता और फर्जी खाता किराए पर देने वाले शामिल हैं.

ऐसे ऑनलाइन आईपीएल सट्टा पर शुरू हुई कार्रवाई

बीते मई महीने में पेंड्रा थाना में ऑनलाइन आईपीएल सट्टा में लिप्त छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार भी किया. इनमें अजय यादव (27) , जितेन्द्र कुमार सोनवानी (23), राज कुमार कश्यप (40), राहुल कोरी ( 24), अनुराग सोनी ( 19) और योगेश देवांगन (24) है. वहीं इस कार्रवाई में एक आरोपी रितेश सुलतानिया मौके से भागने में कामयाब हो गया था. आरोपी के जब्त मोबाइल से मिली जानकारियों के आधार पर पुलिस ने सटोरियों तक पहुंच पाई. जिन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया गया था. जिसपर स्काईएक्सचेंज राजा-रानी ऐप के जरिए ऑनलाइन आईपीएल सट्टा खिलाने वालों की जानकारी प्राप्त होने पर एसपी भावना गुप्ता ने कार्रवाई करने की बात कही थी और अब पुलिस ने फरार आरोपी संचालक रितेश सुलतानिया को दबोच लिया है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *