WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784680655', '216.73.216.43')

पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ रायपुर का हिस्ट्रीशीटर मोसिन खान खरोरा में गिरफ्तार - Somanshu News

पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ रायपुर का हिस्ट्रीशीटर मोसिन खान खरोरा में गिरफ्तार

पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ रायपुर का हिस्ट्रीशीटर मोसिन खान खरोरा में गिरफ्तार

खरोरा :  राजधानी रायपुर के हिस्ट्रीशीटर मोसिन खान को पकड़ने में खरोरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली। आरोपी मोसिन खान को पुलिस व्दारा खरोरा के नये बस स्टैंड के पास से गिरफ़्तार किया गया। इस दौरान पुलिस व्दारा आरोपी के पास से पिस्टल सहित ज़िंदा कारतूस भी जप्त किया गया।

ग़ौरतलब है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देश से ज़िले भर के पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम, साईबर यूनिट व्दारा अवैध रूप से पिस्टल व कट्टा रखने वालों एवं इनकी ख़रीदी बिक्री करने वालों के ख़िलाफ़ अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही हैं।

इसी बीच सिविल लाईन थाना के हिस्ट्रीशीटर बदमाश मोसिन खान का खरोरा के बस स्टैंड में होने जानकारी पुलिस को लगीं इसपर कार्यवाही हेतु पुलिस एण्टी क्राईम, साईबर यूनिट एवं खरोरा पुलिस व्दारा संयुक्त कार्यवाही कर आरोपी मोसिन खान को पिस्टल के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया। इस दौरान पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोसीन खान निवासी सिविल लाईन रायपुर का होना बताया।

आरोपी मोसिन खान के विरूद्ध बलवा, मारपीट, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास एवं आगजनी सहित दर्जनभर से अधिक मामले चल रहे हैं इसके तहत उक्त आरोपी के ऊपर सिविल लाईन थाना में अपराध क्रमांक 333/24 के तहत धारा 323, 324, 294, 506, 34 भादवि का प्रकरण दर्ज है। रायपुर पुलिस व्दारा आरोपी मोसिन खान की लगातार तलाश की जा रही थी। आरोपी को पकड़ने में पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली।

गिरफ़्तारी के बाद आरोपी के विरूद्ध खरोरा थाना में अपराध क्रमांक 459/24 आर्म्स एक्ट 25, 27 के तहत कार्यवाही कर जेल भेज गया। इस कार्यवाही में खरोरा थाना के प्रभारी दीपक पासवान, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी परेश पाण्डेय, आर. आशीष राजपूत, मोहम्मद राजिक, अमित घृतलहरे, प्रकाश नारायण पात्रे, परशुराम साहू , सुरेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *