WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1788124313', '216.73.216.45')

ज्वेलरी दुकान से सोना समझकर आर्टिफिशियल ज्वेलरी की चोरी, 3 आरोपी गिरफ्तार - Somanshu News

ज्वेलरी दुकान से सोना समझकर आर्टिफिशियल ज्वेलरी की चोरी, 3 आरोपी गिरफ्तार

ज्वेलरी दुकान से सोना समझकर आर्टिफिशियल ज्वेलरी की चोरी, 3 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर  : राजधानी रायपुर में एक ज्वेलरी दुकान में चोरों ने आर्टिफिशियल ज्वेलरी को गोल्ड समझकर चुरा लिया। घटना के बाद पुलिस ने चोरों के बाइक नंबर की पहचान कर उन्हें दबोच लिया। यह पूरा मामला आरंग थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, लक्ष्मी विहार कॉलोनी निवासी हेमंत सोनी ने पुलिस को बताया कि, उसकी आरंग कॉलेज गेट के सामने हेमंत ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। 1 जुलाई की रात में वो दुकान में ताला लगाकर घर चला गया। रात करीब ढाई बजे दुकान के पास रहने वाले लोगों ने बताया कि, दुकान पर चोरी हुई है। दुकान से चांदी के ज्वेलरी समेत गोल्ड पॉलिश वाले आर्टिफिशियल गहने गायब मिले।

3 चोर बाइक से चोरी करने पहुंचे। दुकान की कुछ दूरी पर गाड़ी को छोड़ दिया। शातिर तरीके से दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे। वहां रखे गहनों की चोरी कर ली। हालांकि, पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेजों के आधार पर बाइक नंबर के आधार पर चोरों की पहचान की।

इस मामले में पुलिस ने बलौदाबाजार के लवन निवासी सूर्या अनंत उर्फ नंकु, रायपुर पंडरी के निवासी रवि कोशले, खरोरा के प्रीतम डहरिया को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास करीब 75 हजार के गहने बरामद कर लिए गए हैं। इस मामले में पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *