WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1788027319', '216.73.216.188')

23 जुलाई को 7वीं बार वित्तमंत्री सीतारमण पेश करेंगी बजट - Somanshu News

23 जुलाई को 7वीं बार वित्तमंत्री सीतारमण पेश करेंगी बजट

23 जुलाई को 7वीं बार वित्तमंत्री सीतारमण पेश करेंगी बजट

आगामी बजट सत्र की तारीखों का एलान हो चुका है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी तारीखों की जानकारी दी। मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट 23 जुलाई को पेश होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार सातवीं बार बजट पेश करेंगी। बजट सत्र 22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि केंद्र सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसकी मंजूरी दे दी है। यह बजट नई सरकार का पहला पूर्ण बजट होगा। फरवरी में सरकार ने अंतरिम बजट पेश किया था।

1 फरवरी 2024 को पेश हुआ था अंतरिम बजट

इस साल अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने थे, इसके चलते केंद्र सरकार ने 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया था। सरकार ने बजट को गरीब, महिला, युवा और अन्‍नदाता (किसान) पर फोकस किया था।

बजट से पहले पेश होगा आर्थिक सर्व
बता दें कि बजट से पहले सरकार की ओर से देश का आर्थिक सर्वे पेश किया जाएगा, जिसमें विभिन्न सेक्टरों की ग्रोथ और कमियों की जानकारी होगी। पिछले अंतरिम बजट सत्र में सरकार की ओर से सर्वे पेश नहीं किया जा सका था।

फुल और अंतरिम बजट होता क्या है?

केंद्रीय बजट देश का सालाना फाइनेंशियल लेखा-जोखा होता है। बजट के जरिए सरकार यह तय करने का प्रयास करती है कि आगामी वित्त वर्ष में वह अपनी कमाई की तुलना में किस हद तक खर्च कर सकती है। सरकार को हर वित्त वर्ष की शुरुआत में बजट पेश करना होता है। भारत में वित्त वर्ष का पीरियड 1 अप्रैल से 31 मार्च तक होता है।

वहीं अंतरिम बजट सरकार को आम चुनावों का फैसला होने और नई सरकार बनने के बाद फुल बजट की घोषणा करने तक, देश को चलाने के लिए धन उपलब्ध कराता है। अंतरिम बजट शब्द आधिकारिक नहीं है। आधिकारिक तौर पर इसे वोट ऑन अकाउंट कहा जाता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *