WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780762823', '51.195.244.28')

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने अमरकंटक में मां नर्मदा मंदिर में पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद - Somanshu News

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने अमरकंटक में मां नर्मदा मंदिर में पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने अमरकंटक में मां नर्मदा मंदिर में पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद

अनूपपुर :  केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू पवित्र नगरी अमरकंटक पहुंचे। जहां उन्होंने मां नर्मदा मंदिर में पूजा कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने मां नर्मदा के दर्शन कर देश की खुशहाली की कामना की। वहीं तोखन साहू ने साधु संतों से आशीर्वाद भी लिया हैं।

शुक्रवार को केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू (छत्तीसगढ़, बिलासपुर सांसद) अल्प प्रवास पर मध्य प्रदेश के अमरकंटक पहुंचे। जहां उन्होंने मां नर्मदा मंदिर में पूजा अर्चना की। केंद्रीय मंत्री ने देश की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। इसके बाद श्री कल्याण सेवा आश्रम में स्वामी हिमाद्री मुनि महाराज जी से मुलाकात की।

आश्रम में स्वामी धर्मानंद महाराज, स्वामी हरस्वरुप महाराज, स्वामी सुंदरानंद जी महाराज ने तोखन साहू का स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने अमरकंटक के विषय में जानकारी ली।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *