WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781189134', '51.195.215.254')

दो अनपढ़ों ने पढ़े-लिखों से कर ली 15 लाख रुपए की ठगी - Somanshu News

दो अनपढ़ों ने पढ़े-लिखों से कर ली 15 लाख रुपए की ठगी

दो अनपढ़ों ने पढ़े-लिखों से कर ली 15 लाख रुपए की ठगी

बालौदा बाजार :  छत्तीसगढ़ के रायकोना में दो अनपढ़ व्यक्तियों ने कई पढ़े-लिखे नौकरी पेशा लोगों से लाखों की ठगी कर ली। ठगों ने शेयर बाजार में पैसे दोगुनी करने का झांसा करीब 15 लाख रुपए ऐंठ लिए। पीड़ितों की शिकायत पर पलारी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस पूरे मामले को लेकर पड़ताल करने से चौकाने वाली बात यह सामने आई की पीड़ितों ने खुद ही ठगों के पास जाकर सारे पैसे दिए हैं।

एक सप्ताह में रकम तीन गुना से दस गुना करने का झांसा

पीड़ित ने बताया कि वह अपने गांव में सुअर पालन का व्यृवसाय करता है, दो वर्ष पूर्व 2022 को परिचित ने बताया था कि डोंगा कोहरौद का रामकुमार बंजारे पैसा को शेयर मार्केट में इंवेस्ट करता है और एक सप्ताह में रकम को तीन गुना से दस गुना तक करता है। यह बात पता चलने पर मैने भी आरोपी के घर जाकर उससे मुलाकात किया उनकी लच्छेदार बातो में आकर मैंने भी पहले एक लाख रूपये नगद दिया।

उसके बाद चार अलग अलग किश्तों में कुल 7 लाख रूपये दे दिया। बहुत दिनों तक आरोपी ने बढ़ा हुआ पैसा और न ही मेरा मूल रकम को वापस किया तो मुझे उस पर शक हुआ। जब भी मैं उससे अपना पैसा वापस मांगा तो वे लोग झुठा आश्वासन देकर मुझे बेवकूफ बनाते आ रहे है।

पुलिस ने जब आरोपियों को पकड़ा तो कई और ठगी के शिकार लोग भी सामने आए, जिसमें संडी मुडपार के राजेश वर्मा से 50 हजार रूपये, सीतापार के मुकेश वर्मा से 3 लाख रूपये, मंगला पासीद के कपील कैवर्त्य से 2.5 ढाई लाख रूपये और बुधराम पाल से पचास हजार रूपये इस तरह कुल 13 लाख रुपए ये सभी लोग शेयर बाजार में पैसे दोगुना होने के लालच में ठगी का शिकार हुए है। मामले में पुलिस का कहना है कि अभी जांच जारी है, ठगी का शिकार और कई लोग भी सामने आ सकते हैं, जिससे आरोपियों ने ठगी की है।

पीड़ित मंत्री के पास गए तब हुआ ठगी का खुलासा

2 साल पूर्व हुई ठगी की घटना को लेकर जब पीड़ित राजस्व मंत्री टकराम वर्मा से मिलने गए और उन्होंने अपने साथ हुई इस घटना को मंत्री जी को बताया उसके बाद मंत्री जी ने तुरंत ही बलौदा बाजार पुलिस अधीक्षक को फोन कर आरोपियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिस पर पलारी पुलिस ने तुरंत ही उनके गांव जाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *