WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1787967277', '2a03:2880:f814:1::')

सुनक की पार्टी ने 14 साल बाद गंवाई सत्ता, कीर स्टार्मर होंगे अगले प्रधानमंत्री - Somanshu News

सुनक की पार्टी ने 14 साल बाद गंवाई सत्ता, कीर स्टार्मर होंगे अगले प्रधानमंत्री

सुनक की पार्टी ने 14 साल बाद गंवाई सत्ता, कीर स्टार्मर होंगे अगले प्रधानमंत्री

लंदन :  ब्रिटेन में लेबर पार्टी ने 14 साल बाद सत्ता में वापसी कर ली है। 5 जुलाई (शुक्रवार) को आए नतीजों में पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। उसे 650 में से अब तक 392 सीटें मिली हैं। ब्रिटेन में सरकार बनाने के लिए 326 सीटों की जरूरत होती है।

BBC के मुताबिक, चुनाव के दौरान लेबर पार्टी को लीड करने वाले सर कीर स्टार्मर ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री होंगे। वहीं 2022 से कंजर्वेटिव पार्टी का नेतृत्व कर रहे ऋषि सुनक को अब तक सिर्फ 92 सीटें मिली हैं। सुनक ने हार स्वीकार कर पार्टी से माफी मांगी है। उन्होंने स्टार्मर को भी फोन कर जीत की बधाई दी।

अपनी-अपनी सीटों से जीते सुनक-स्टार्मर

इससे पहले सुनक ने अपनी सीट रिचमंड और नॉर्थेलर्टन से जीत दर्ज की। वहीं लेबर पार्टी से PM पद के कैंडिडेट कीर स्टार्मर भी लंदन की होलबोर्न और सेंट पैनक्रास सीट पर जीत चुके हैं। ब्रिटेन में 4 जुलाई को सुबह 7 बजे (भारतीय समयानुसार 11:30 बजे) 40 हजार पोलिंग सेंटर्स पर वोटिंग शुरू हुई थी।

रात 10 बजे (भारतीय समयानुसार 2:30 बजे) वोटिंग खत्म होने के कुछ देर बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए। इसमें भारतवंशी सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी की करारी हार का अनुमान लगाया गया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *