WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781153633', '198.244.242.204')

नाचते हुए ट्रॉफी उठाने गए रोहित शर्मा, विराट-अर्शदीप ने किया भांगड़ा, लूट ली महफिल - Somanshu News

नाचते हुए ट्रॉफी उठाने गए रोहित शर्मा, विराट-अर्शदीप ने किया भांगड़ा, लूट ली महफिल

नाचते हुए ट्रॉफी उठाने गए रोहित शर्मा, विराट-अर्शदीप ने किया भांगड़ा, लूट ली महफिल

भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। भारत ने आखिरी बार आईसीसी ट्रॉफी साल 2013 में जीती थी। उसके बाद टीम इंडिया कई बार आईसीसी टूर्नामेंट्स के फाइनल में पहुंची थी। लेकिन खिताब नहीं जीत पाई। इस बार टीम इंडिया ने कोई गलती नहीं की। टीम ने 17 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की है। रोहित शर्मा भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने वाले दूसरे कप्तान बने हैं।

इस अंदाज में ट्रॉफी लेने पहुंचे रोहित शर्मा

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा जब टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी लेने के लिए जा रहे थे। तब उन्होंने धीरे-धीरे स्टेप लिए। वह बहुत ही खुश होते हुए नाचने के अंदाज में ट्रॉफी लेने पहुंचे। उन्हें बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ट्रॉफी सौंपी। वहीं सूर्यकुमार यादव भी उनके साथ बेबी स्टेप करते हुए नजर आए। टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने की खुशी सभी के चेहरे पर साफ नजर आ रही थी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *