WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1776586628', '15.235.98.108')

किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी, किसानों के खाते में 20 हजार करोड़ ट्रांसफर - Somanshu News

किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी, किसानों के खाते में 20 हजार करोड़ ट्रांसफर

किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी, किसानों के खाते में 20 हजार करोड़ ट्रांसफर

वाराणसी :  पीएम मोदी वाराणसी पहुंच गए हैं। वह देश का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार वाराणसी पहुंचे हैं। यहां वह किसानों से जुड़े कार्यक्रम में शामिल हुए और किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी की। इस दौरान किसानों के खाते में 20 हजार करोड़ ट्रांसफर किए गए।

पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में देश के लोगों ने जो जनादेश दिया है, वो वाकई अभूतपूर्व है। इस जनादेश ने एक नया इतिहास रचा है। ऐसा बहुत कम देखा गया है कि कोई चुनी हुई सरकार लगातार तीसरी बार वापसी करे। लेकिन इस बार भारत की जनता ने ये भी करके दिखाया है। ऐसा भारत में 60 साल पहले हुआ था। तबसे भारत में किसी सरकार ने ऐसे हैट्रिक नहीं लगाई। आपने ये सौभाग्य मुझे दिया।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं बनारस के हर मतदाता का भी लोकतंत्र के इस उत्सव को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त करता हूं। ये बनारस के लोगों के लिए गर्व की बात है। काशी के लोगों ने केवल एमपी नहीं बल्कि तीसरी बार पीएम भी चुना है। इसलिए आप लोगों को डबल बधाई।

इस चुनाव में 31 करोड़ से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में 31 करोड़ से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया है। ये एक देश में महिला वोटर की संख्या के हिसाब से पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है। ये संख्या अमेरिका की पूरी आबादी के आसपास है। भारत के लोकतंत्र की यही खूबसूरती और ताकत पूरी दुनिया को आकर्षित भी करती है और प्रभावित भी करती है।

मां गंगा ने मुझे गोद लिया: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि मां गंगा ने मुझे गोद लिया, मैं यहीं का हो गया हूं। काशीवासियों के असीम स्नेह ने तीसरी बार प्रधानसेवक बनाया। काशी ने तीसरी बार अपना सेवक चुनकर मुझे धन्य कर दिया।

किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी

किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी कर दी गई है। किसानों के खाते में 20 हजार करोड़ ट्रांसफर कर दिए गए हैं।

60 साल में पहली बार किसी सरकार ने हैट्रिक लगाई

पीएम ने कहा- अभी मैं जी-7 की मीटिंग के लिए इटली गया था। सारे देशों के सारे वोटर्स को मिला दें तो भी भारत के वोटर्स की संख्या उनसे डेढ़ गुना ज्यादा है। इस चुनाव में 31 करोड़ से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया है।

पीएम ने कहा- काशी के लोगों ने तो सिर्फ सांसद नहीं, तीसरी बार पीएम भी चुना है। इस चुनाव में जो जनादेश दिया है वह अभूतपूर्व है। लोकतांत्रिक देशों में ऐसा बहुत कम ही देखा गया है। कोई चुनी हुई सरकार लगातार तीसरी बार वापसी करे।

भारत की जनता ने यह भी इस बार करके दिखाया है। ऐसा भारत में 60 साल पहले हुआ था। तब से भारत में किसी सरकार ने हैट्रिक नहीं लगाई। आपने यह सौभाग्य दिया। अपने सेवक को दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *