WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1795884729', '34.6.199.223')

पत्नी पर खौलता तेल डालकर जलाने वाला आरोपी पति गिरफ्तार बलौदा पुलिस की कार्रवाई, BNS की गंभीर धाराओं के तहत भेजा गया न्यायिक रिमांड पर - Somanshu News

पत्नी पर खौलता तेल डालकर जलाने वाला आरोपी पति गिरफ्तार बलौदा पुलिस की कार्रवाई, BNS की गंभीर धाराओं के तहत भेजा गया न्यायिक रिमांड पर


पत्नी पर खौलता तेल डालकर जलाने वाला आरोपी पति गिरफ्तार
बलौदा पुलिस की कार्रवाई, BNS की गंभीर धाराओं के तहत भेजा गया न्यायिक रिमांड प
जांजगीर-चांपा। जिले की बलौदा पुलिस ने घरेलू हिंसा और क्रूरता के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपनी पत्नी पर खौलता गर्म तेल डालकर उसे गंभीर रूप से झुलसाने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम नवगवां निवासी पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 4 अगस्त 2026 की रात करीब 8:30 बजे वह अपने घर में पूरी तल रही थी। इसी दौरान उसके पति बिरजू दिवाकर (46 वर्ष) ने पीछे से आकर चूल्हे पर रखी खौलते गर्म तेल की कढ़ाई उठाई और पत्नी के ऊपर उड़ेल दी।
सिम्स बिलासपुर में चला लंबा इलाज
खौलता तेल गिरने से महिला का चेहरा और शरीर का हिस्सा गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सिम्स (CIMS) अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया। लंबे उपचार और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़िता ने बलौदा थाने पहुंचकर पति के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस की कार्रवाई
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी बिरजू दिवाकर पिता स्व. संतराम दिवाकर (निवासी नवगवां) के विरुद्ध अपराध क्रमांक 589/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 118(2) और 85 का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
महिला के विरुद्ध हुए इस गंभीर अपराध को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैण्डन यार्क व एसडीओपी अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में थाना बलौदा की टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इनका रहा विशेष योगदान
इस पूरी कार्रवाई में बलौदा थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक शामेश देव एवं आरक्षक लखेश विश्वकर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *