फार्म हाउस से मुर्गियां और CCTV कैमरा पार करने वाला चोर गिरफ्तार, दो मुर्गों की कर गया दावत अंदर लगे कैमरे में कैद हुई थी पूरी वारदात; नवागढ़ पुलिस ने आरोपी के घर से बरामद किया 4 हजार का बुलेट कैमरा, भेजा जेल
फार्म हाउस से मुर्गियां और CCTV कैमरा पार करने वाला चोर गिरफ्तार, दो मुर्गों की कर गया दावत
अंदर लगे कैमरे में कैद हुई थी पूरी वारदात; नवागढ़ पुलिस ने आरोपी के घर से बरामद किया 4 हजार का बुलेट कैमरा, भेजा जे

नवागढ़ (जांजगीर-चांपा)।
देशी फार्म हाउस का दरवाजा तोड़कर मुर्गियां और बाहर लगा CCTV कैमरा चोरी करने वाले आरोपी को नवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। चौंकाने वाली बात यह रही कि चोर बाहर लगा कैमरा तो उखाड़ ले गया, लेकिन फार्म हाउस के अंदर लगे दूसरे कैमरे की नजर से नहीं बच सका। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया कैमरा बरामद कर लिया है, जबकि वह दो मुर्गों को पकाकर खा चुका था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नवागढ़ निवासी इलियास खान (24 वर्ष) ने 18 नवंबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि 16 नवंबर की रात करीब 12:40 बजे अज्ञात चोर ने उसके देशी फार्म हाउस का दरवाजा तोड़ दिया और भीतर से 8 से 10 नग देशी मुर्गियां व बाहर लगा एक बुलेट CCTV कैमरा चोरी कर ले गया। चोरी की यह पूरी घटना फार्म हाउस के अंदर लगे दूसरे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। मामले में पुलिस ने बीएनएस (BNS) की धारा 305(A) और 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
CCTV फुटेज से मिला सुराग, पूछताछ में उगला सच
एसपी विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में नवागढ़ पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और अंदर लगे कैमरे की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदेही थानेदार सारथी (47 वर्ष, निवासी नवागढ़ डीहपारा) को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जिस पर उसने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

पंख तालाब में फेंके, घर में छिपाया था कैमरा
आरोपी ने अपने मेमोरेंडम कथन में बताया कि उसने चोरी की गई मुर्गियों में से दो मुर्गों को पकाकर खा लिया है और सबूत मिटाने के लिए उनके पंख तालाब में फेंक दिए। वहीं, करीब 4,000 रुपये कीमती बुलेट CCTV कैमरे को अपने घर में छिपाकर रखा था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से कैमरा बरामद कर जप्त कर लिया है। शनिवार को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर नवागढ़ न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका:
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक मणिकांत पांडेय, प्रधान आरक्षक शिवनंदन जलतारे, आरक्षक श्याम शांते और आरक्षक देवराज लसार की विशेष भूमिका रही।