WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1795166423', '74.125.150.193')

दीपावली पर चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कोसमंदा में जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार - Somanshu News

दीपावली पर चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कोसमंदा में जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार


दीपावली पर चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कोसमंदा में जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्ता
जांजगीर-चांपा // दीपावली पर्व के मद्देनजर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में चांपा पुलिस ने ग्राम कोसमंदा में जुआ फड़ पर दबिश देकर 4 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश की पत्तियां और ₹3,120 नगद बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना क्षेत्र में सघन पेट्रोलिंग की जा रही है। इसी दौरान चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कोसमंदा में कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड की और 4 आरोपियों को धर दबोचा।
पकड़े गए आरोपियों में ग्राम कोसमंदा निवासी राजेश यादव (35 वर्ष), गिरधारी यादव (44 वर्ष), ओमप्रकाश कश्यप (45 वर्ष) और मंगलू कश्यप (56 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।
पुलिस की आम नागरिकों से अपील
जांजगीर-चांपा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे दीपावली का त्योहार शांति, सौहार्द और सुरक्षित वातावरण में मनाएं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *