दीपावली पर जुआ फड़ पर चांपा पुलिस की दबिश, चार जुआरी गिरफ्तार
दीपावली पर जुआ फड़ पर चांपा पुलिस की दबिश, चार जुआरी गिरफ्ता
जांजगीर-चांपा । दीपावली पर्व के मद्देनजर जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को चांपा पुलिस ने ग्राम कोसमंदा में जुआ खेलते हुए चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा की टीम क्षेत्र में सघन पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कोसमंदा में कुछ लोग ताश की पत्ती से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।
छापामारी के दौरान पुलिस ने मौके से ग्राम कोसमंदा निवासी राजेश यादव (35), गिरधारी यादव (44), ओमप्रकाश कश्यप (45) और मंगलू कश्यप (56) को जुआ खेलते हुए पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ताश की पत्ती और 3,120 रुपये नगद जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस की आम नागरिकों से अपील
जांजगीर-चांपा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे दीपावली का पर्व शांति, सौहार्द और सुरक्षित वातावरण में मनाएं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।