उपद्रवियों के हौसले बुलंद, ग्राम पंचायत कोटेतरा की महिला सरपंच सुनीता साहू व पत्रकार रमेश साहू की छवि खराब करने रचा जा रहा षड्यंत्र


उपद्रवियों के हौसले बुलंद, ग्राम पंचायत कोटेतरा की महिला सरपंच सुनीता साहू व पत्रकार रमेश साहू की छवि खराब करने रचा जा रहा षड्यंत्
जैजैपुर/ जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कोटेतरा में विकास कार्यों को बाधित करने और वर्तमान महिला सरपंच श्रीमती सुनीता रमेश साहू सहित उनके पति व स्थानीय पत्रकार श्री रमेश साहू की सामाजिक व राजनीतिक छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से कुछ उपद्रवी तत्वों द्वारा लगातार षड्यंत्र रचने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों के अनुसार, गांव में हो रहे जनहित के कार्यों से बौखलाकर विरोधी गुट और कुछ शरारती तत्व झूठी अफवाहें और बेबुनियाद आरोप सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से फैला रहे हैं।
मामले को लेकर सरपंच प्रतिनिधि व पत्रकार रमेश साहू का कहना है कि पंचायत में पूरी पारदर्शिता के साथ नियमानुसार कार्य कराए जा रहे हैं। कुछ लोग निजी रंजिश और राजनीतिक द्वेष के चलते सीधे तौर पर पंचायत प्रशासन और मीडिया से जुड़े व्यक्ति को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि शासन-प्रशासन को गुमराह किया जा सके।
सरपंच श्रीमती सुनीता साहू ने सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि यदि उपद्रवी तत्वों ने अपनी हरकतों पर लगाम नहीं लगाई और झूठे आरोप लगाना बंद नहीं किया, तो उनके खिलाफ नामजद पुलिस शिकायत (FIR) दर्ज कर कानूनी मानहानि का नोटिस भेजा जाएगा। ग्रामीणों ने भी इस तरह की ओछी राजनीति की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए सरपंच परिवार का समर्थन किया है और प्रशासन से जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जावेगी ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *