लिमतरा में चोरों के हौसले बुलंद रात में तोड़ा पंप हाउस का ताला, सुबह नया ताला लगाने पहुंचे तो केबल गायब, सरपंच परेशान


लिमतरा में चोरों के हौसले बुलंद रात में तोड़ा पंप हाउस का ताला, सुबह नया ताला लगाने पहुंचे तो केबल गायब, सरपंच परेशा
जैजैपुर/ ग्राम पंचायत कोटेतरा के लिमतरा मोहल्ले में स्थित सरकारी पंप हाउस में चोरी का एक अनोखा और शातिर मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में पंप हाउस का ताला तोड़ दिया। सुबह पानी सप्लाई के लिए जब मोटर पंप चालू किया गया, तब तक सब ठीक था। लेकिन इसके बाद जब पंप ऑपरेटर वहां नया ताला लगाने पहुंचा, तब चोरी का खुलासा हुआ। चोरों ने मौका पाकर मुख्य केबल काटकर पार कर दिया था।
मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात अज्ञात तत्वों ने पंप हाउस के दरवाजे पर लगा ताला तोड़ दिया था। सुबह जब कर्मचारी पानी की सप्लाई शुरू करने आया, तो उसने रोज की तरह मोटर पंप चालू करने गए तो पम्प हाऊस का ताला टूटा हुआ मिला तो सरपँच को अवगत कराया गया तो सरपंच द्वारा नया ताला लगाने बोला गया और ऑपरेटर को नया ताला खरीदकर दिया गया तो फिर पंप ऑपरेटर ने नया ताला लगाने पहुंचे, तब अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। अज्ञात चोरों ने मोटर का कीमती केबल काटकर चोरी कर लिया था।

पानी सप्लाई बंद, सरपंच और ग्रामीण परेशान

केबल चोरी होने की वजह से पंप हाउस पूरी तरह बंद हो गया है और मोहल्ले में पेयजल की आपूर्ति ठप हो गई है। इस घटना से ग्राम पंचायत के सरपंच बेहद परेशान हैं। सरपंच ने कहा कि जनहित के काम में लगी सरकारी संपत्ति को इस तरह नुकसान पहुंचाना बेहद निंदनीय है। घटना की लिखित शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई जा गयी है।
पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग
दिन-दहाड़े और रात के समय इस तरह की वारदात से ग्रामीणों में असुरक्षा का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से अज्ञात चोरों को जल्द गिरफ्तार करने और क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *