कलेक्टर ने अरनब चक्रवात के कारण किसानों को हुए फसल नुकसान का तत्काल सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश


 

कलेक्टर ने अरनब चक्रवात के कारण किसानों को हुए फसल नुकसान का तत्काल सर्वेक्षण कराने के दिए निर्दे

सक्ती,/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने चक्रवात ‘अरनब’ के कारण प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान को गंभीरता से लेते हुए सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रभावित किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें समय पर राहत मिल सके, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करे।
जिसके तहत कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने अरनब चक्रवात के कारण जिले में किसानों के फसलों को हुए नुकसान का तत्काल सर्वेक्षण कराने के लिए जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में फसल क्षति का तत्काल सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। शासन द्वारा निर्देशित किया गया है कि सर्वेक्षण के आधार पर प्रभावित किसानों को फसल क्षति के अनुरूप आर.बी.सी. 6-4 के प्रावधानों एवं निर्धारित मापदंडों के अनुसार आवश्यक सहायता राशि प्रदान की जाए। कलेक्टर ने इस कार्यवाही को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रभावित किसानों को समय पर राहत मिल सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *