WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781108339', '5.39.1.255')

बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नशे के सौदागरों पर कसा शिकंजा, साल भर में 16 करोड़ से अधिक के नशीले पदार्थ जब्त - Somanshu News

बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नशे के सौदागरों पर कसा शिकंजा, साल भर में 16 करोड़ से अधिक के नशीले पदार्थ जब्त

बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नशे के सौदागरों पर कसा शिकंजा, साल भर में 16 करोड़ से अधिक के नशीले पदार्थ जब्त

जगदलपुर : जगदलपुर में बस्तर पुलिस ने नए साल की शुरुआत के साथ ही नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में बोधघाट थाना पुलिस ने नया बस स्टैंड क्षेत्र से एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो बाहर से कपड़ा व्यवसाई था, लेकिन भीतर ही भीतर नशे के अवैध कारोबार में लिप्त था।

गिरफ्तार आरोपी मनीष चांडक लंबे समय से कपड़ा व्यवसाय की आड़ में नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहा था। पुलिस को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से करीब 15 किलोग्राम डोडा चूरा और 323 ग्राम अफीम बरामद की गई है। जब्त किए गए इन नशीले पदार्थों की कुल बाजार कीमत तीन लाख छियासी हजार पांच सौ रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बोधघाट थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 15(बी) और 18(सी) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बस्तर संभाग कि बात करें तो वर्ष 2025 में नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत बस्तर संभाग में 222 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पुलिस ने 2,768 किलोग्राम गांजा, 20 लीटर गांजा तेल, 45 नग गांजा पौधे, एक किलोग्राम से अधिक डोडा और आधा किलोग्राम चरस जब्त की थी।

वहीं बस्तर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने एनडीपीएस मामलों के बस्तर जिले के आंकड़े साझा करते हुए बताया कि केवल बस्तर जिले में वर्ष 2025 के दौरान 86 प्रकरणों में 130 आरोपियों को जेल भेजा गया, जिनके पास से गांजा, गांजा तेल, डोडा सहित कुल 3 करोड़ 48 लाख रुपए के नशीले पदार्थ जब्त किए गए। अगर पूरे बस्तर संभाग की बात करें तो वर्ष 2025 में पुलिस ने कुल 16 करोड़ 70 लाख 11 हजार 500 रुपए मूल्य के नशीले पदार्थ जब्त करते हुए 222 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया। बस्तर पुलिस ने साफ किया है कि नशे के खिलाफ यह अभियान वर्ष 2026 में भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा और नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *