Deepika Padukone को जन्मदिन पर सोनम कपूर ने दी बधाई, कभी एक हीरो के चक्कर में दोनों बन बैठी थीं दुश्मन!
नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया है। दीपिका पूरे 40 साल की हो गई हैं। अपने इस जन्मदिन पर दीपिका ने काफी कुछ खास किया है। दीपिका ने एक फैन मीट रखा, जहां वो अपने चाहने वालों से मिलीं तो वहीं दीपिका को सिनेमा के कई स्टार्स ने भी बधाईयां दी हैं। वहीं इसमें एक नाम सोनम कपूर का भी रहा है।
इस पोस्ट को देखने के बाद हर किसी का ध्यान इसी पर गया और लोग कहने लगे कि क्या वाकई में अब दीपिका और सोनम अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं और दोनों सारे गिले-शिकवे भुला चुकी हैं।
कभी रणबीर की वजह से हुआ था झगड़ाकहा जाता है कि सोनम और दीपिका एक वक्त पर एक दूसरे को नापसंद करती थीं। दोनों अभिनेत्रियों में कोल्ड वॉर चलती थी। आपको बता दें कि सोनम और दीपिका दोनों ने ही कभी रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को डेट किया था। सोनम ने हिंदी सिनेमा में फिल्म सांवरिया से कदम रखा था।
इस फिल्म में रणबीर कपूर और सोनम की कैमिस्ट्री की भी चर्चा हुई और कहा गया कि इसी दौरान दोनों ने एक दूसरे को डेट भी किया। इसके बाद रणबीर का नाम दीपिका पादुकोण के साथ जोड़ा गया और कहा गया कि दोनों काफी वक्त एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे।
हालांकि साल 2010 में जब दोनों करण जौहर के कॉफी विद करण में आईं तो यहां पर आकर दोनों ने जमकर रणबीर का मजाक उड़ाया था, लेकिन इसके बाद दोनों में अनबन होती गई। हालांकि दोनों जब पब्लिकली मिलतीं तो एक-दूसरे को ग्रीट करती थीं। सोनम ने भी रणबीर के साथ फिल्म संजू में काम किया था।
बीते सालों में दोनों के रिश्ते अब बहुत बदल गए हैं और यही वजह है कि दीपिका के जन्मदिन पर सोनम उन्हें बधाईयां दे रही हैं।
