वेनेजुएला से लेकर इराक तक… वो देश, जहां एक साल में 622 बम धमाके करा चुके हैं शांतिदूत डोनल्ड ट्रंप
नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने शांतिदूत वाली अपनी छवि बनाने की कोशिश की, लेकिन उनके एक साल के कार्यकाल में सात देशों पर हमला किया गया। आर्म्ड कॉन्फ्लिक्ट लोकेशन एंड इवेंट डेटा के मुताबिक, अमेरिका ने 20 जनवरी 2025 के बाद विदेशी धरती पर कुल 622 बम धमाकों का अंजाम दिया।
ट्रंप ने मई में भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष समेत आठ युद्ध रुकवाने का दावा किया था, लेकिन भारत ने इसे खारिज कर दिया। पाकिस्तान और इजरायल ने ट्रंप का समर्थन किया और उन्हें शांति का मसीहा बताया। ट्रंप के हमले वाले सात देशों में वेनेजुएला, सीरिया, नाइजीरिया, ईरान, सोमालिया, यमन और इराक शामिल हैं। इन देशों में अमेरिकी सेना ने बमबारी की, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए।
नाइजीरियाअमेरिका ने नाइजीरिया पर ईसाइयों के कत्लेआम का आरोप लगाया और धमकी दी कि अगर वहां की सरकार कोई कदम नहीं उठाती है तो हमला किया जाएगा। इसके बाद अमेरिकी सेना ने वाकई में नाइजीरिया पर हमला कर दिया और उसमें आईएसआईएस के कई आतंकियों को मार गिराया।
