WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780980326', '198.244.168.163')

लिबरा में किसानों ने तहसीलदार को घेरा - Somanshu News

लिबरा में किसानों ने तहसीलदार को घेरा

लिबरा में किसानों ने तहसीलदार को घेरा

रायगढ़ : अनावरी के हिसाब से धान खरीदी को लेकर कई समितियों में किसानों ने हंगामा कर दिया है। कुडुमकेला में भी 21 क्विं. के बजाय 16 क्विं. खरीदे जाने पर शुक्रवार को बवाल हो गया। किसानों ने चक्काजाम कर दिया। मौके पर तहसीलदार पहुंचकर किसानों को मनाने में लगे रहे। धान उपार्जन केंद्रों में किसानों का विरोध जारी है। हर दिन कहीं न कहीं चक्काजाम की स्थिति बन रही है।

प्रशासन ने पूरी ताकत लगाकर धान खरीदी में कोचियों और बिचौलियों को रोकने का प्रयास किया है। लैलूंगा और खरसिया में कोशिश कारगर नहीं रही। खरसिया के कई केंद्रों में सक्ती के राइस मिलों से धान पहुंच गया। किसानों के जरिए यह धान खरीदी केंद्र पहुंच गया। लैलूंगा में भी ओडिशा का धान दूसरे रास्तों से दाखिल हो गया। लिबरा समिति में ओडिशा का धान खपा है। धरमजयगढ़ और कापू की समितियों में जशपुर से धान आ रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *