ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्तान का कबूलनामा, नूरखान एयरबेस पर हमले की पुष्टि की
नई दिल्ली : ऑरपेशन सिंदूर के दौरान भारत द्वारा नूरखान एयरबेस पर सटीक हमलों के असर को पाकिस्तान के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने के बाद पड़ोसी देश एक बार फिर बचाव की मुद्रा में आ गया है।
यह बात पाकिस्तान के विदेश मंत्री और उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने स्वीकार की, जिन्होंने शनिवार को साल का आखिर प्रेस ब्रीफिंग के दौरान पुष्टि की कि भारत ने रावलपिंडी के चकलाल इलाके में नूर खान एयर बेस को निशाना बनाया था। डार ने स्वीकार किया कि हमले से सैन्य ठिकाने को नुकसान हुआ और वहां तैनात कर्मी घायल हुए।
विदेश मंत्री ने हमलों के बाद की घटनाओं के क्रम का वर्णन करते हुए कहा कि प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व में पाकिस्तान के नागरिक और सैन्य नेतृत्व ने 9 मई की रात को बदलती स्थिति पर प्रतिक्रिया देने के लिए एक आपातकालीन बैठक की।
ये हमले ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुए, जिसे भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू और कश्मीर में नौ आतंकी शिविरों को निशाना बनाने के लिए शुरू किया था, जो 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला था जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे।
