रातों रात खेत से धान फसल चुरा कर ले जाने वाले आरोपियों पर सवा महीने बित जाने के बाद नहीं हुआ अपराध दर्ज, पीड़िता किसान ने 26 दिसंबर को राष्ट्रपति को पत्र लिखकर आत्मदाह (मरने ) का मांगा अनुमति
तिल्दा नेवरा : राजधानी रायपुर से 45 किमी के दुरी पर स्थित तिल्दा नेवरा थाना के पीड़ित किसान ने 26 दिसंबर को राष्ट्रपति , प्रधान मंत्री , भारत के यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह साहब जी को पत्र लिखकर आत्मदाह कर मरने का अनुमति मांगा है ,पीड़ित महिला किसान को माननीय राजस्व न्यायालय से उनके दादा धनउ साहू के नाम दर्ज पैतृक संपत्ति से लगभग 11 एकड़ जमीन 09 जनवरी 2024 को मिला था , जिसका सीमांकन पुलिस थाना तिल्दा नेवरा के स्टॉप के साथ राजस्व अधिकारी, पटवारी , ग्राम सरपंच के प्रतिनिधि , पंचों , कोटवार व ग्राम वासियों के उपस्थिति में मार्च एवं अप्रेल 2024 में किया जाकर आशादेवी साहू को कब्जा सौंप दिया गया था , जिसमें आश देवी साहू ने जुलाई 2024 में धान फसल लगाया था , जिसे चोरी कर ले गये थे जिसका जांच थाना तिल्दा नेवरा के ए एस आई श्री शंकर लाल वर्मा साहब द्वारा किया गया था , जांच के बाद धान चोरी करने वाले आरोपी पर अपराध क्रमांक 606/2024 व चोरी के धारा 303 (2), 3 (5 ) दर्ज कर आरोपी कलीराम साहू पिता धनऊ साहू बेमता , श्रीमती राजेश्वरी साहू पति आत्मा राम साहू बेमता , पूर्णिमा साहू पति सनत साहू बेमता , रवि साहू पिता आत्मा राम साहू को गिरफ्तार कर चलान व्यवहार न्यायालय तिल्दा नेवरा में प्रस्तुत किया गया था , जिसका प्रकरण अभी न्यायालय में लंबित हैं ,इस वर्ष भी उन्हीं आरोपियो ने 04 और साथ में आरोपी मिलकर फसल चुरा कर ले गया, जिसका लिखित शिकायत दिनांक 20 नवंबर 2025 को तिल्दा नेवरा थाना में दे दिया गया हैं , सवा महिना बीत जाने के बाद भी आरोपी आत्मा राम साहू , बिसराम साहू , सनत साहू , कलीराम साहू , मुकेश साहू , रवि साहू , पुर्णिमा साहू , राजेश्वरी साहू के विरुद्ध अपराध दर्ज नहीं गया हैं ,जिससे पीड़ित महिला किसान परेशान होकर राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री , यशस्वी गृहमंत्री अमित शाह साहब जी को पत्र लिखकर आत्मदाह कर मरने का अनुमति मांगा है।
