WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781155319', '54.38.147.223')

छत्‍तीसगढ़ के कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज, 2 साल पुराने राजनीतिक मामले में भेजा जेल - Somanshu News

छत्‍तीसगढ़ के कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज, 2 साल पुराने राजनीतिक मामले में भेजा जेल

छत्‍तीसगढ़ के कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज, 2 साल पुराने राजनीतिक मामले में भेजा जेल

रायपुर : 2 साल पुराने राजनीतिक प्रदर्शन मामले में कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को कोर्ट के आदेश के बाद जेल दाखिल कर दिया गया है. गैर-जमानती धाराओं के तहत दर्ज मामले में जमानत के लिए वह रायपुर न्यायलय पहुंचे थे. सुनवाई के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का आदेश दिया.

जानकारी के मुताबिक, मामला दो साल पहले हुए एक राजनीतिक प्रदर्शन से जुड़ा है. विनोद तिवारी पर  कानून व्यवस्था भंग करने और प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना के आरोप हैं. इसी मामले में उनपर गैर-जमानती धाराएं लगाई गई थी.

कोर्ट में पेशी के दौरान विनोद तिवारी को हिरासत में लेकर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया. कांग्रेसी नेता  को जेल भेजे जाने के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हलचल बढ़ गई. कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दुर्भावना से कार्रवाई की गई है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *