WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1777690626', '185.191.171.9')

बस एक SMS और ऐसे झटपट हो जाएगा आधार से पैन लिंक, नहीं किया तो क्या-क्या होगा नुकसान? - Somanshu News

बस एक SMS और ऐसे झटपट हो जाएगा आधार से पैन लिंक, नहीं किया तो क्या-क्या होगा नुकसान?

बस एक SMS और ऐसे झटपट हो जाएगा आधार से पैन लिंक, नहीं किया तो क्या-क्या होगा नुकसान?

आज आधार और पैन दोनों ही महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गए हैं। पैन कार्ड और आधार कार्ड के बिना कोई भी जरूरी काम पूरा नहीं हो सकता या करने में परेशानी आ सकती है।  इसके साथ ही इन दोनों का लिंक होना भी अब उतना ही जरूरी हो गया है। आप 31 दिसंबर से पहले आधार-पैन लिंक (Aadhaar-Pan Linking) फ्री में कर सकते हैं। इसके बाद लिंक करने पर आपको फीस या शुल्क देना होगा।

आप ये काम एक एसएमएस के जरिए भी पूरा कर सकते हैं।

SMS के जरिए कैसे करें लिंक?इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

स्टेप 1- सबसे पहले ग्राहक को अपने रिजर्स्ड मोबाइल नंबर से

UIDPAN <12 Digit Aadhaar> <10 Digit PAN> मैसेज करना होगा।

स्टेप 2- आप में <567678> or <56161> में से किसी भी नंबर पर मैसेज कर सकते हैं।

उदाहरण के लिए जैसे आपका आधार नंबर 987654321012 और PAN नंबर ABCDE1234F ये है, तो आपको UIDPAN 987654321012 ABCDE1234F लिखकर <567678> or <56161> इन दोनों में से किसी एक नंबर पर मैसेज करना होगा।

किसके लिए है Aadhaar-Pan Linking जरूरी?

अगर आपका आधार कार्ड 1 अक्टूबर 2024 से पहले बना है और आप इनकम टैक्स देते हैं, तो आपका आधार पैन लिंक करना जरूरी है।

किसके लिए जरूरी नहीं है?

जो व्यक्ति आईटीआर फाइल न करता हो।
जम्मू-कश्मीर, असम और मेघालय जैसे राज्यों में रहते हो।
80 वर्ष से अधिक आयु वाले।
जो भारतीय नागरिक न हो।बहुत से लोगों के मन में सवाल है कि अगर हमने पैन को आधार से लिंक नहीं किया, तो क्या होगा या क्या इसे उन्हें कोई नुकसान हो सकता है?

Aadhaar Pan Linking नहीं तो क्या होगा?

क्लियर टैक्स से मिली जानकारी के अनुसार अगर कोई व्यक्ति आधार से पैन लिंक नहीं करता तो उसे कई समस्या आ सकती है-

आईटीआर रिफंड मिलने में परेशानी आ सकती है।

आपको अगले साल आईटीआर रिटर्न भरने में परेशानी होगी।

टीसीएस या टीडीएस हाई रेट पर लगेंगे।

बैंक अकाउंट खोलने में परेशानी।

डेबिट या क्रेडिट कार्ड मिलने में दिक्कत।

बैंक या पोस्ट ऑफिस में एक दिन में 50 हजार से ज्यादा नहीं जमा कर सकते।

एक वित्तीय वर्ष में 2,50,000 से ज्यादा राशि जमा नहीं कर सकते।

10 हजार से ज्यादा किसी भी बैंक में लेन देन नहीं कर सकते।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *