WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784361584', '186.106.94.138')

भरोसे को बनाया हथियार: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार - Somanshu News

भरोसे को बनाया हथियार: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

भरोसे को बनाया हथियार: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

बिलासपुर : महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के खिलाफ अपराध करने वालों के प्रति सीपत पुलिस ने एक बार फिर सख्त संदेश दिया है। शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ जबरन शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पीड़िता ने  थाना सीपत में दर्ज कराई कि आरोपी ने शादी का झूठा वादा कर उसका भरोसा जीता। इसी आड़ में लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया। जब  विरोध किया तो आरोपी ने दबाव और डर का माहौल बनाने की कोशिश की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बिना देरी किए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश पर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपी की पतासाजी कर हिरासत में लिया। विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुशांत उर्फ बबला मानिकपुरी, पिता गणेश दास मानिकपुरी निवासी परसाही कुआं पारा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

सीपत पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों के लिए कानून में कोई नरमी नहीं है। पुलिस ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि समाज को गंदा करने वाली इस मानसिकता को जड़ से खत्म करने के लिए ऐसी कार्रवाइयां आगे भी लगातार जारी रहेंगी।

बिलासपुर पुलिस का मानना है कि दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध केवल कानून नहीं, बल्कि पूरे समाज पर हमला हैं।  ऐसे अपराधियों को न तो बख्शा जाएगा, न ही नजरअंदाज किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *