प्याज-लहसुन की वजह से पति-पत्नी में कलह, कोर्ट पहुंचा मामला; हुआ तलाक
नई दिल्ली : गुजरात के अहमदाबाद में एक दंपती के बीच प्याज और लहसुन को लेकर ऐसा झगड़ा पसरा कि बात तलाक तक पहुंच गई। पत्नी स्वामिनारायण संप्रदाय की थीं और इन चीजों को खाने से सख्त परहेज करती थीं, लेकिन पति और ससुराल वालों को कोई ऐसी पाबंदी नहीं थी।पत्नी की छोटी-सी आदत इतनी बड़ी बन गई कि पति ने तलाक की अर्जी दाखिल कर दी और अब गुजरात हाईकोर्ट ने भी इसे मंजूर कर लिया।
इस फैसले से दोनों पक्ष खुश नहीं थे। पति ने मेंटेनेंस की रकम को चुनौती दी, जबकि पत्नी ने तलाक के फैसले के खिलाफ अपील की है। मामला गुजरात हाईकोर्ट पहुंचा, जहां दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गईं। सुनवाई के दौरान पत्नी ने कहा कि अब उन्हें तलाक से कोई आपत्ति नहीं है।
