WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1771954806', '2001:41d0:303:8759::1')

मुलेठी को पानी में उबालकर पीने से क्या होता है? क्या हम रोज मुलेठी का पानी पी सकते हैं? जानें इसकी तासीर - Somanshu News

मुलेठी को पानी में उबालकर पीने से क्या होता है? क्या हम रोज मुलेठी का पानी पी सकते हैं? जानें इसकी तासीर

मुलेठी को पानी में उबालकर पीने से क्या होता है? क्या हम रोज मुलेठी का पानी पी सकते हैं? जानें इसकी तासीर

सुबह खाली पेट नींबू पानी, जीरा पानी और अजवाइन का पानी पीने के फायदों के बारे में तो सभी ने सुना होगा, लेकिन क्या कभी आपने सुबह खाली पेट मुलेठी का पानी पिया है? मुलेठी, एक ऐसी जड़ी-बूटी है जिसका इस्तेमाल आयुर्वेद में सदियों से किया जा रहा है. ऐसे में अगर आप अपने रूटीन में मुलेठी के पानी को शामिल करते हैं तो एसिडिटी, खांसी, थकान या कमजोरी जैसी कई दिक्कतों से राहत पा सकते हैं. आइए जानते हैं इस पानी को पीने से शरीर को क्या फायदे हो सकते हैं?

मुलेठी का पानी पीने से क्या फायदा होता है?

इम्यूनिटी: मुलेठी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है, जो शरीर को संक्रमण से दूर रखने में मदद कर सकते हैं. ऐसे में अगर आप रोजाना मुलेठी के पानी को अपने रूटीन में शामिल करते हैं तो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर सर्दी और जुकाम जैसी दिक्कतों से राहत पा सकते हैं.

स्ट्रेस: मुलेठी में मौजूद गुण कोर्टिसोल के लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं, जिससे तनाव को कम किया जा सकता है और शरीर को एनर्जेटिक रखा जा सकता है. स्ट्रेस और चिंता से दूर रहने के लिए भी इस पानी को अपने रूटीन में शामिल करना फायदेमंद माना जा सकता है.

पाचन: मुलेठी पेट के लिए भी अच्छी मानी जाती है. यह गैस, एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या कम करने में मदद कर सकती है. अगर आप पेट की दिक्कतों से परेशान रहते हैं तो मुलेठी का पानी खाने के बाद पीने से आप पाचन को बेहतर रख सकते हैं और पेट को हल्का महसूस करवा सकते हैं.

मुलेठी की तासीर कैसी होती है?

मुलेठी की तासीर ठंडी होती है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *