WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1788909464', '51.89.129.101')

अवैध धान भंडारण और परिवहन पर कड़ी कार्रवाई - Somanshu News

अवैध धान भंडारण और परिवहन पर कड़ी कार्रवाई

अवैध धान भंडारण और परिवहन पर कड़ी कार्रवाई

सरगुजा , 02 दिसंबर 2025 : छत्तीसगढ़ में अवैध धान भंडारण और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। सरगुजा जिले में मैनपाट विकासखंड के सपनादर और कमलेश्वरपुर में सोमवार को दो स्थानों से कुल 52 क्विंटल अवैध धान जब्त कर कड़ी कार्रवाई की गई है। सपनादर में गुलाब यादव के घर से 70 बोरी अर्थात 28 क्विंटल धान और कमलेश्वरपुर में श्याम यादव के घर से 60 बोरी यानी 24 क्विंटल धान जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

कलेक्टर के निर्देशन में जिलेभर में अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस अभियान के दौरान अब तक 10 प्रकरणों में कुल 1,335 क्विंटल से अधिक धान जब्त कर शासन को 31 लाख रुपए से अधिक की संभावित आर्थिक हानि से बचाया गया है। अवैध धान के अंतर्राज्यीय और आंतरिक परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिले में स्थापित चेकपोस्टों पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा रही है, वहीं जंगलों और वैकल्पिक मार्गों को भी पूरी तरह सील कर दिया गया है। अनुविभागीय स्तर पर बनाई गई विशेष टीमें निरंतर सक्रिय हैं।

जांच के दौरान विभिन्न व्यापारियों और गोदाम संचालकों के यहां से बड़ी मात्रा में अवैध धान जब्त किया गया है। कान्तीप्रकाशपुर स्थित संजय अग्रवाल के प्रतिष्ठान से 100 बोरी यानी 40 क्विंटल धान जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 95,560 रुपए है। श्रीगढ़ अंबिकापुर में अजय अग्रवाल के आदर्श ट्रेडिंग से 180 बोरी अर्थात 72 क्विंटल धान बरामद हुआ जिसकी कीमत 1,70,568 रुपए है। इसी तरह जनम कुमार अग्रवाल के जे.के. ट्रेडिंग से 502 बोरी यानी 200.80 क्विंटल धान जब्त हुआ जिसकी कीमत 4,75,695 रुपए आंकी गई है। महामाया ट्रेडिंग के संचालक राजेश कुमार अग्रवाल के यहां से 200 बोरी अर्थात 90 क्विंटल धान मिला जिसकी कीमत 2,15,010 रुपए है।

अम्बिकापुर के बंसल ट्रेडर्स, संचालक शशिकांत अग्रवाल के यहां 1,210 बोरी यानि 484 क्विंटल धान जब्त किया गया, जिसकी कीमत 11,56,276 रुपए है। खरसिया नाका स्थित कृष्णा ट्रेडिंग, संचालक दीपक अग्रवाल के यहां 625 बोरी यानी 252 क्विंटल धान मिला जिसकी कीमत 6,02,028 रुपए है। इसी क्षेत्र में मुकेश गुप्ता एवं सुभाष गुप्ता के पास से 300 बोरी अर्थात 120 क्विंटल धान जब्त किया गया जिसकी कीमत 2,84,280 रुपए है।

इसके अलावा ग्राम बेलगांव, तहसील सीतापुर में 60 बोरी यानी 24 क्विंटल धान बरामद हुआ जिसकी कीमत 74,400 रुपए है, वहीं उदयपुर तहसील के ग्राम सलका में अनिल गुप्ता के अनिल ट्रेडर्स प्रतिष्ठान से भी 60 बोरी अर्थात 24 क्विंटल धान मिला जिसकी कीमत 74,400 रुपए है। कुल मिलाकर इस कार्रवाई में विभिन्न स्थानों से 3,177 बोरी अर्थात लगभग 1,283 क्विंटल धान जब्त किया गया है जिसकी कुल कीमत 30,73,817 रुपए है। सभी मामलों में छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। इस अभियान में खाद्य विभाग, तहसील प्रशासन, डीएमओ, एआरसीएस, खाद्य निरीक्षक और मंडी निरीक्षक की संयुक्त टीम सक्रिय रूप से शामिल रही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *