WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781120264', '54.37.118.77')

बेमेतरा के सरकारी ऑफिसों का 9 करोड़ 82 लाख बिजली बिल बकाया, नगर पालिका की देनदारी सबसे ज्यादा - Somanshu News

बेमेतरा के सरकारी ऑफिसों का 9 करोड़ 82 लाख बिजली बिल बकाया, नगर पालिका की देनदारी सबसे ज्यादा

बेमेतरा के सरकारी ऑफिसों का 9 करोड़ 82 लाख बिजली बिल बकाया, नगर पालिका की देनदारी सबसे ज्यादा

 बेमेतरा: विद्युत विभाग के संभागीय कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार संभागीय कार्यालय के भीतर कुल 308 विभाग का 9 करोड़ 82 लाख रुपए का बिल बकाया है। जिसके लिए संबंधित विभाग को विद्युत विभाग के द्वारा नोटिस भी जारी किए जाने की तैयारी की जा रही है। बकाया बिल का भुगतान विद्युत विभाग को मिल सके। स्थानीय विद्युत विभाग के द्वारा लगातार बिजली बिल की बकाया राशि को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।

पिछले एक सप्ताह से यह अभियान जारी है, साथ ही साथ विभाग के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। साथ ही साथ विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल जमा करने का अनुरोध भी किया है। इसके साथ ही साथ जो टीम वसूली के लिए या डिस्कनेक्शन के लिए जाती है उनके द्वारा राशि जमा किए जा रही है। उपभोक्ताओं को लाइन काटने की कार्रवाई से दूर भी रखा जा रहा है।

हालांकि अब तक मिली जानकारी के अनुसार बेमेतरा उप संभाग में शनिवार को बकाया राशि वसूली हेतु विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें संभाग के 10 कनिष्ठ अभियंता एवं सहायक अभियंताओं तथा तकनीकी कर्मचारी की 12 टीम बनाकर शहर, ग्रामीण बालसमंद एवं राका में लाइन विच्छेदन एवं बकाया राशि की वसूली की कार्रवाई की गई।

बिजली विभाग की टीम ने 131 उपभोक्ताओं का लाइन काटी, इन उपभोक्ताओं का 22 लाख 56 हजार की राशि बकाया थी। जबकि 70 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही 5 लाख 56 हजार जमा की उसके पश्चात उनकी लाइन चालू कर दी गई।

नगर पालिका है सबसे बड़ा देनदारबकाया राशि में सबसे बड़ा देनदारी नगर पालिका का ही नाम शामिल है। जिसका पानी आपूर्ति के नाम पर 6 करोड़ 70 लख रुपये की राशि बकाया है। वहीं सड़क बत्ती के नाम पर 1 करोड़ 97 लाख रुपये का बिल काफी लंबे समय से लंबित है।

विद्युत विभाग के सहायक अभियंता गुलाब राम साहू ने बताया कि बकाया राशि वसूली कार्रवाई निरंतर चलती रहेगी। उनके द्वारा उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि अपने बकाया राशि की तत्काल भुगतान कर देवे जिससे कि लाइन विच्छेदन की कार्रवाई से बचा सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *