बेहद खास है सफला एकादशी का व्रत, शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, दूर होंगे दुख
सफला एकादशी का व्रत बहुत शुभ माना जाता है, जो पौष महीने के कृष्ण पक्ष में पड़ता है। इस साल यह 15 दिसंबर को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, इस दिन भगवान शिव की पूजा और शिवलिंग पर जलाभिषेक करने का बड़ा महत्व है। ऐसा माना जाता है कि एकादशी पर भगवान विष्णु के साथ-साथ उनके आराध्य भगवान शिव की पूजा का भी बड़ा महत्व है। ऐसे में आइए शिव जी की कृपा पाने के लिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि शिवलिंग पर क्या चढ़ाना शुभ माना जाता है?
ऐसे में शिवलिंग पर चंदन का लेप जरूर लगाएं।
काले तिलसफला एकादशी पौष महीने के कृष्ण पक्ष में आती है। ऐसे में इस दिन तिल का दान जरूर करें। काले तिल का दान और शिवलिंग पर इसे चढ़ाने से शनि दोष शांत होता है। ऐसे में जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें या तिल को सीधे शिवलिंग पर अर्पित करें।
श्री हरि पूजन मंत्र
- श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय॥
- ॐ विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥
- मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुडध्वजः। मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः॥
