WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781156773', '51.195.183.164')

केंद्रीय मंत्री सुकांत की चेतावनी, बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर सड़कों पर नहीं होगी नमाज - Somanshu News

केंद्रीय मंत्री सुकांत की चेतावनी, बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर सड़कों पर नहीं होगी नमाज

केंद्रीय मंत्री सुकांत की चेतावनी, बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर सड़कों पर नहीं होगी नमाज

कोलकाता :  केंद्रीय मंत्री और बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा है कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर सड़कों पर नमाज पढऩे की अनुमति नहीं दी जाएगी। शुक्रवार शाम कोलकाता से सटे बैरकपुर में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा के दौरान सुकांत ने कहा कि मुझे यह देख हैरानी हुई कि महानगर के अति व्यस्त बड़ाबाजार इलाके से जब मैं दिन में गुजऱ रहा था, तो सड़क अवरुद्ध कर नमाज पढ़ी जा रही है।

उन्होंने कहा कि मस्जिद के अंदर नमाज़ पढ़ी जा सकती है, इसमें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन आम लोगों की आवाजाही रोककर सड़क पर नमाज नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर राज्य की सत्ता में भाजपा आई, तो नमाज सड़क पर नहीं, बल्कि मस्जिद के अंदर पढ़ी जाएगी।

किनके एनकाउंटर की कही बात?

इसके अलावा उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर महिलाओं की आबरू लूटने वालों (इज्जत से खेलने वालों) का एनकाउंटर होगा। उन्होंने साथ ही कहा कि तोलाबाजी (रंगदारी वसूलने) करने वालों के घरों पर उत्तर प्रदेश की तरह बुलडोजर चलाए जाएंगे।

सुकांत ने आगे कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस केंद्र के नागरिकता संशोधित कानून (सीएए) को नहीं रोक पाई। चुनाव आयोग द्वारा कराए जा रहे एसआइआर को नहीं रोक पाई। इसी तरह इस बार 2026 में विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा को भी यहां सरकार बनाने से नहीं रोक पाएगी। उन्होंने दावा किया कि आगामी बंगाल चुनाव में तृणमूल का सफाया और भाजपा की सरकार बननी तय है। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *