WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1774046691', '85.208.96.197')

NSUI नेता को रेप केस में 10 साल की सजा हुई - Somanshu News

NSUI नेता को रेप केस में 10 साल की सजा हुई

NSUI नेता को रेप केस में 10 साल की सजा हुई

कांकेर : जिले में वर्ष 2022 में दर्ज एक रेप प्रकरण में जिला एवं सत्र न्यायालय ने आरोपी को 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने आरोपी पर 1,500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। आरोपी उस समय छात्र संगठन एनएसयूआई से जुड़ा हुआ था।

अभियोजन के अनुसार, घटना 16 नवंबर 2022 को दर्ज कराई गई थी। मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी रूहाब मेमन को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।

पुलिस अभिलेखों के अनुसार, कॉलेज छात्रा पीडि़ता ने शिकायत में कहा था कि आरोपी उसे कांकेर क्षेत्र से वाहन में लेकर बाहर गया था। लौटते समय वह उसे जंगल क्षेत्र में ले गया, जहां दुष्कर्म का आरोप लगाया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना की थी। अर्थदंड भुगतान न करने की स्थिति में अतिरिक्त कारावास का प्रावधान है। आरोपी को न्यायालय के आदेश के अनुसार जेल भेज दिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *