WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1777169064', '85.208.96.208')

बाजार जाना छोड़े- छोटे फ्लैट में बड़ी खेती! मिनी किचन फार्म से उगाएं मिर्च, टमाटर और पालक जैसी ताजी सब्जियां - Somanshu News

बाजार जाना छोड़े- छोटे फ्लैट में बड़ी खेती! मिनी किचन फार्म से उगाएं मिर्च, टमाटर और पालक जैसी ताजी सब्जियां

बाजार जाना छोड़े- छोटे फ्लैट में बड़ी खेती! मिनी किचन फार्म से उगाएं मिर्च, टमाटर और पालक जैसी ताजी सब्जियां

मल्टी स्टोरी फ्लैट में रहकर भी आप आसानी से अपना मिनी किचन फार्म बना सकते हैं. बालकनी या छोटी जगहों में ग्रो बैग, पॉट्स और वर्टिकल प्लान्टर की मदद से मिर्च, टमाटर, धनिया, पालक और मेथी जैसी पांच ज़रूरी सब्जियां उगाई जा सकती हैं. यह तरीका किफायती, आसान और रोज़मर्रा की ताज़ी सब्जियों के लिए बेहद उपयोगी है.

अगर आप मल्टी स्टोरी फ्लैट में रहते हैं और सोचते हैं कि छोटे स्पेस में किचन गार्डन कैसे बनाया जाए, तो यह खबर आपके लिए है. आजकल शहरों में रहते हुए भी लोग अपनी सेहत और ताज़ा सब्जियों के लिए घर में ही छोटा ग्रीन कॉर्नर तैयार कर रहे हैं. बालकनी, खिड़की या घर की धूप वाली जगह का सही इस्तेमाल करके आप आसानी से कुछ ऐसी सब्जियां उगा सकते हैं, जो कम जगह में भी खूब फलती हैं और रोजमर्रा के खाने में इस्तेमाल होती हैं.

टमाटर की, जो हर रसोई की जान है. टमाटर के पौधे को थोड़ा गहरा और बड़ा पॉट चाहिए होता है ताकि जड़ें फैल सकें. धूप इन पौधों के लिए सबसे जरूरी तत्व है, कम से कम 5–6 घंटे की धूप मिले तो टमाटर खूब लाल-लाल और रसीले तैयार होते हैं. नियमित पानी और हफ्ते में एक बार जैविक खाद डालने से पौधा तेजी से बढ़ता है और आपका किचन गार्डन रंगों से भर जाता है.

हरी मिर्च उगाना बेहद आसान है और इसके लिए ज्यादा स्पेस की भी जरूरत नहीं पड़ती. आप 8–10 इंच के किसी भी पॉट में मिर्च के बीज या छोटे पौधे लगा सकते हैं. दिन में 4–5 घंटे की धूप और हल्की सिंचाई के साथ दो महीने के अंदर पौधे पर मिर्चें लगनी शुरू हो जाती हैं.खास बात यह है कि एक बार लगा पौधा कई महीनों तक लगातार फल देता है.

धनिया हर किचन का स्वाद बढ़ाने वाला सबसे जरूरी हरा मसाला है.इसे उगाने के लिए मिट्टी को हल्का नम रखना जरूरी है.बीज बोने से पहले उन्हें हल्का क्रश कर दें, इससे अंकुरण जल्दी होता है. 20–25 दिनों में हरी पत्तियां कटाई के लिए तैयार हो जाती हैं. बालकनी में एक छोटी ट्रे भी आपके लिए कई हफ्तों तक ताजा धनिया दे सकती है.

पालक, जिसे उगाना सबसे आसान माना जाता है. पालक की खासियत यह है कि यह कम धूप में भी बढ़ जाती है और 25–30 दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाती है. आप उथले ट्रे या छोटे गमले में इसकी बुवाई कर सकते हैं.पौधे के बड़े होने का इंतजार नहीं करना पड़ता, बस पत्तियां बनने लगें और आप आसानी से कटाई शुरू कर सकते हैं. यह हेल्दी भी है और देखभाल में भी बेहद आसान.

बैंगन का पौधा थोड़ा बड़ा होता है, इसलिए इसके लिए कम से कम 12–14 इंच का गमला चुने. धूप और अच्छी मिट्टी होने पर यह पौधा भी घर में शानदार तरीके से फलता है.बैंगन में कीड़े जल्दी लगते हैं, इसलिए हफ्ते में एक बार नीम का छिड़काव करने से पौधा स्वस्थ रहता है.

इन पांच सब्जियों के साथ आपका छोटा-सा किचन गार्डन न सिर्फ आपके खाने का स्वाद बढ़ाएगा बल्कि आपको ताज़ा, केमिकल-फ्री सब्जियां भी देगा. मल्टी स्टोरी फ्लैट में रहते हुए भी थोड़ी देखभाल और सही तरीके से पौधों को लगाने पर आपका घर एक हरा-भरा मिनी गार्डन बन सकता है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *