WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784701175', '14.187.115.117')

निरीक्षण में गायब मिले छह शिक्षक, जॉइंट डायरेक्टर ने तुरंत एक दिन का वेतन काटा..छात्रों को बोर्ड परीक्षा के टिप्स दिए - Somanshu News

निरीक्षण में गायब मिले छह शिक्षक, जॉइंट डायरेक्टर ने तुरंत एक दिन का वेतन काटा..छात्रों को बोर्ड परीक्षा के टिप्स दिए

निरीक्षण में गायब मिले छह शिक्षक, जॉइंट डायरेक्टर ने तुरंत एक दिन का वेतन काटा..छात्रों को बोर्ड परीक्षा के टिप्स दिए

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में शिक्षा विभाग की टीम द्वारा किए गए आकस्मिक निरीक्षण में बड़ा खुलासा हुआ है। पीएमश्री सेजेस माकड़ी स्कूल में अचानक पहुंचे संयुक्त संचालक शिक्षा (जेडी एजुकेशन) एचआर सोम ने पाया कि 6 शिक्षक बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित थे। इस लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं।

शो-काज नोटिस और अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश:

जेडी सोम ने संबंधित शिक्षकों को शो-काज नोटिस जारी करने और जरूरत पड़ने पर आगे अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को कहा है। उनका कहना था कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की गैरहाजिरी बच्चों की शिक्षा पर सीधा प्रभाव डालती है, इसलिए इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

स्कूल निरीक्षण के दौरान प्रार्थना में शामिल हुए अधिकारी:

निरीक्षण के दौरान जेडी एजुकेशन ने पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय माकड़ी की प्रार्थना सभा में भी सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित उपस्थिति, अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी और बोर्ड परीक्षा के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एक-एक पीरियड भी पढ़ाया और बोर्ड परीक्षा 2025 की समय-सारणी बताते हुए उत्तर लेखन, परीक्षा तनाव प्रबंधन और अधिक अंक हासिल करने के तरीकों पर चर्चा की। विद्यार्थियों की उपस्थिति पर विशेष ध्यान निरीक्षण में पता चला कि कुल 590 में से 493 विद्यार्थी उपस्थित रहे।

न्यौता भोज का सुझाव:

वहीं मिडिल स्कूल में 53 में से 46 विद्यार्थी मौजूद थे। अधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन को छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और बेहतर परिणाम लाने के लिए निरंतर प्रयास बढ़ाने के निर्देश दिए।माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को न्यौता भोज से लाभान्वित करने पर भी जोर दिया गया। जेडी सोम ने ग्राम पंचायत, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और मैदानी कर्मचारियों के सहयोग से नियमित रूप से न्यौता भोज आयोजित करने की बात कही, ताकि बच्चों में स्कूल के प्रति रुचि और जुड़ाव बढ़े।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *