WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784594200', '51.75.236.152')

किसान भाई दिसंबर में लगा दें फूलगोभी, 90 दिन बाद होगी पैसों की बारिश! - Somanshu News

किसान भाई दिसंबर में लगा दें फूलगोभी, 90 दिन बाद होगी पैसों की बारिश!

किसान भाई दिसंबर में लगा दें फूलगोभी, 90 दिन बाद होगी पैसों की बारिश!

 खेती अगर सही ढंग से की जाए, तो यह मुनाफे का सौदा हो सकती है. सब्जियां अच्छा प्रॉफिट देती हैं. जिन किसानों के खेत भाजी, प्याज, आलू से खाली हो गए हैं, ऐसे किसान अब खेत में फूलगोभी लगा सकते हैं. गोभी की अभी नर्सरी लगा दें और 20 दिसंबर तक इनका ट्रांसप्लांट कर दें. मार्च की शुरुआत में यह फसल तैयार हो जाएगी, जिससे किसानों को अच्छे दाम मिलेंगे क्योंकि सामान्य सीजन पर लगाई जाने वाली गोभी तब तक खत्म हो जाती है लेकिन डिमांड बराबर बनी रहती है. मध्य प्रदेश के सागर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर केएस यादव बताते हैं कि अगर किसान भाइयों के पास नेट हाउस खाली है, तो उसमें गोभी लगाने की कोशिश करें. इसमें अच्छी क्वालिटी की गोभी मिलती है. दिसंबर के महीने में स्नोबॉल श्रेणी के पूसा स्नोबॉल एक, पूसा स्नोवाल दो के साथ फूलगोभी की हाइब्रिड वैरायटी भी आती है, जिसमें पूसा शुभ्रा पेंट गोभी भी किसान लगा सकते हैं.
बुवाई से पहले करें बीज का उपचार
उन्होंने बताया कि फूलगोभी लगाने के लिए सबसे पहले नर्सरी तैयार करें. नर्सरी में बुवाई करने से पहले बीज का उपचार करें, फिर इसे ढक दें. फसल को अच्छी खाद और पानी दें, तो 20 दिन में नर्सरी तैयार हो जाएगी, फिर इसको खेत में ट्रांसप्लांट करें. 90 दिन में गोभी की फसल तैयार हो जाएगी.
किसान भाई पत्तागोभी लगाना चाहते हैं, तो…
उन्होंने आगे बताया कि अगर किसान भाई पत्तागोभी लगाना चाहते हैं, तो इसकी अलग-अलग प्रजाति है और लगाने की विधि यही है लेकिन इसमें उर्वरक ज्यादा लगते हैं, इसलिए खेत में पौधे ट्रांसप्लांट करने से पहले 120 किलो नेत्रजन, 60 किलो फास्फोरस और 40 किलो पोटाश प्रति हेक्टेयर देकर लगाएंगे, तो अच्छा लाभ कमा सकते हैं. बता दें कि मार्च के महीने में फूलगोभी के अच्छे दाम मिलते हैं. ऐसे में अगर किसान भाई दिसंबर के महीने में गोभी लगाएंगे, तो उनकी फसल मार्च तक तैयार हो जाएगी और वह इससे अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *