WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781158704', '51.195.183.46')

सर्दियों में वजन घटाने के लिए रोज पीएं ये जूस, तेजी से कम होने लगेगा मोटापा, चेहरे पर दिखेगा ग्लो - Somanshu News

सर्दियों में वजन घटाने के लिए रोज पीएं ये जूस, तेजी से कम होने लगेगा मोटापा, चेहरे पर दिखेगा ग्लो

सर्दियों में वजन घटाने के लिए रोज पीएं ये जूस, तेजी से कम होने लगेगा मोटापा, चेहरे पर दिखेगा ग्लो

वजन घटाने के लिए सर्दियों का मौसम सबसे अच्छा माना जाता है। इस मौसम में हरी सब्जियां और फल सबसे ज्यादा मिलते हैं। वजन घटाने के लिए डाइट में फल सब्जियों और उनसे बने जूस शामिल कर सकते हैं। इससे आपके शरीर पर जमा जिद्दी फैट आसानी से पिघल जाएगा। ठंड में आप पालक का जूस, चुकंदर का जूस, गाजर का जूस, संतरे का जूस और मिक्स सब्जियों का जूस पीकर मोटापा कम कर सकते हैं। वेट लॉस के लिए इन जूस को डाइट में जरूर शामिल करें।

वजन घटाने के लिए जूस

पालक का जूस- मोटापा कम करने के लिए हरी सब्जियों का जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए ताजा पालक लें और उसे मिक्सी में डालकर पीस लें। थोड़ा पानी मिलाएं और फिर इसे छान लें। पालक के जूस में आधा नींबू और 1 पिंच काला नमक मिलाकर पी लें। पालक का जूस पीने से तेजी से वजन घटाना आसान होगा। आयरन से भरपूर पालक शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है।

गाजर का जूस- घर में आसानी से गाजर का जूस निकाला जा सकता है। गाजर का जूस विटामिन ए से भरपूर होता है। गाजर का जूस मोटापा कम करने में असरदार साबित होता है। इसे पीने से आंखों की रौशनी बढ़ती है और त्वचा हेल्दी बनती है।

चुकंदर का जूस- वेट लॉस के लिए चुकंदर का जूस अच्छा माना जाता है। चुकंदर खाने में भी शामिल कर सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चुकंदर खाने से आयरन की कमी दूर होती है। चुकंदर हीमोग्लोबिन बढ़ाने में असरदार साबित होता है।

संतरे का जूस- फलों का जूस पीना चाहते हैं तो संतरे का जूस पीना अच्छा होता है। संतरे के अलावा माल्टा का जूस, मौसंबी का जूस या कीनू का जूस भी पी सकते हैं। इसके साथ ही अनार का जूस भी मोटापा कम करने में फायदेमंद माना जाता है।

मिक्स वेजिटेबल जूस- सर्दियों में शरीर को भरपूर फायदा पहुंचाने के लिए हफ्ते में 4-5 दिन मिक्स वेजिटेबल जूस जरूर पीएं। इसमें पालक, चुकंदर, गाजर, धनिया, आंवला, अदरक और कच्ची हल्दी डालकर डालकर जूस बनाया जाता है। आप इस तरह का जूस जरूर पीएंगे तो स्किन ग्लो करने लगेगी। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होगा और मोटापा तेजी से कम होने लगेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *