WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1787844935', '51.89.71.92')

दिसंबर में 2 नहीं बल्कि इतनी बार किया जाएगा एकादशी व्रत, नोट करें तिथि - Somanshu News

दिसंबर में 2 नहीं बल्कि इतनी बार किया जाएगा एकादशी व्रत, नोट करें तिथि

दिसंबर में 2 नहीं बल्कि इतनी बार किया जाएगा एकादशी व्रत, नोट करें तिथि

एकादशी तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है। इस खास अवसर पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, एकादशी व्रत को करने से भक्त पर श्रीहरि की कृपा बनी रहती है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है।
अब साल का आखिरी महीना शुरू होने वाला है। इस महीने में 3 एकादशी  तिथि पड़ रही हैं, तो आइए बिना देर किए आपको बताए हैं कि इस महीने में पड़ने वाली एकादशी की डेट औरशुभ मुहूर्त के बारे में।

दिसंबर में कब-कब है एकादशी 

इस बार दिसंबर का महीना बेहद महत्वपूर्ण माना जा रह है क्योंकि इस महीने में मोक्षदा एकादशी, सफला एकादशी और पौष पुत्रदा एकादशी व्रत किया जाएगा।

मोक्षदा एकादशी 2025 डेट और शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 30 नवंबर को रात 09 बजकर 29 मिनट पर हो रही है। वहीं, इस तिथि का समापन 01 दिसंबर को रात 07 बजकर 01 मिनट पर होगा। ऐसे में मोक्षदा एकादशी व्रत 01 दिसंबर को किया जाएगा।

सफला एकादशी 2025 डेट और शुभ मुहूर्तवैदिक पंचांग के अनुसार, पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 14 दिसंबर को रात 08 बजकर 46 मिनट पर शुरू हो रही है और समापन 15 दिसंबर को रात 10 बजकर 09 मिनट पर हो रहा है। ऐसे में 15 दिसंबर को सफला एकादशी व्रत किया जाएगा।

पौष पुत्रदा एकादशी 2025 डेट और शुभ मुहूर्त पंचांग के अनुसार, 30 दिसंबर को सुबह 07 बजकर 50 मिनट पर पौष पुत्रदा एकादशी तिथि शुरू हो रहा है। वहीं, इसका समापन 31 दिसंबर को सुबह 05 बजे होगा। ऐसे में पौष पुत्रदा एकादशी व्रत 30 दिसंबर को किया जाएगा और 31 दिसंबर को व्रत का पारण किया जाएगा।

व्रत में रखें इन बातों का ध्यान
एकादशी व्रत के दौरान किसी से लड़ाई न करें।
घर और मंदिर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
तामसिक भोजन का सेवन न करें।
काले रंग के कपड़े न धारण करें।
अगले दिन यानी द्वादशी तिथि पर व्रत का पारण करें।
अन्न और धन समेत आदि चीजों का दान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *