WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1776618267', '185.191.171.10')

चेतेश्वर पुजारा के साले ने की आत्महत्या, पूर्व मंगेतर ने लगाया यौन शोषण करने का आरोप - Somanshu News

चेतेश्वर पुजारा के साले ने की आत्महत्या, पूर्व मंगेतर ने लगाया यौन शोषण करने का आरोप

चेतेश्वर पुजारा के साले ने की आत्महत्या, पूर्व मंगेतर ने लगाया यौन शोषण करने का आरोप

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा के साले जीत रसिकभाई पाबरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जीत के आत्महत्या करने के बाद राजकोट के पाबरी परिवार में दुख की लहर दौड़ गई है। मृतक जीत पाबरी के खिलाफ उनकी एक्स-मंगेतर ने 26 नवंबर, 2024 को मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में रेप की शिकायत दर्ज कराई थी।

मृतक जीत की एक्स-मंगेतर ने शिकायत में गंभीर आरोप लगाए थे। कहा गया था कि जीत पाबरी ने शादी का वादा करके उसके साथ जबरदस्ती फिजिकल रिलेशन बनाए थे। यह काम सगाई होने के बाद किया गया और फिर सगाई तोड़ दी गई।

राजकोट में रह रहा था परिवारचेतेश्वर पुजारा के ससुराल वाले असल में जामजोधपुर के रहने वाले हैं, लेकिन पिछले बीस सालों से राजकोट में रह रहे हैं। उनके ससुराल वाले कॉटन जिनिंग फैक्ट्री का बिजनेस करते हैं। पुजारा के परिवार में उनकी पत्नी पूजा के अलावा एक छोटा भाई, एक छोटी बहन हैं।

पूजा पाबरी ने पुजारा से की है शादीपूजा पाबारी का जन्म गोंडल में हुआ था और उन्होंने अहमदाबाद से हायर स्टडीज और बॉम्बे से मास्टर डिग्री पूरी करने से पहले अबू के सोफिया स्कूल से क्लास 10 तक पढ़ाई की। एक मल्टीनेशनल कंपनी में एक साल काम करने के बाद, उन्होंने चेतेश्वर पुजारा से शादी कर ली।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *