WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1787936176', '216.73.216.20')

08 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार - Somanshu News

08 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

08 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

सक्ति: पुलिस अधीक्षक महोदय प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चंद्रपुर-डभरा सुमित गुप्ता (रा.पु.से) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे, अवैध जुओं, सट्टा, शराब और नशीले मादक पदार्थों पर रोकथाम के लिए दिये गए कड़े निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी चन्द्रपुर के द्वारा थाना क्षेत्र में मुखबिर तैनात किया गया था। घटना दिनांक 25.11.2025 को जरिये जरिये मुखवीर से सूचना मिला कि एक मेहरून कलर की स्कूटी में एक व्यक्ति हरदी की ओर महुआ शराब को अपने स्कूटी में रखकर परिवहन करते ग्राम हरदी की ओर आ रहा है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मुखबीर के बताये स्थान ग्राम हरदी मेन रोड ब्रिज पटेल के गोदाम के पास नाकाबंदी कर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी नंदकुमार सोने पिता सुरीत राम सोने उम्र 31 वर्ष ग्राम मेढापाली थाना डभरा जिला सक्ती छ.ग. के कब्जे से स्कूटी के डिक्की के अंदर से एक प्लास्टिक थैला के अंदर, 10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक पन्नी के अंदर करीवन 08 लीटर कच्ची महुआ शराब भरी हुई कीमती 800 रूपये को पेश किया जिसे महुआ शराब रखने एवं परिवहन में उपयोग लाये गये स्कुटी वाहन एक मेहरून कलर का हीरो डिस्टिनी स्कूटी सोल्ड कीमती 50000 रूपये कुल जुमला 50800 रूपये को जप्त कर मौके पर गवाहों के समक्ष शीलबंद किया उक्त महुआ शराब एवं मोटर सायकल को कब्जे में लिये आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को दिनाक 25.11.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चन्द्रपुर निरीक्षक गगन बाजपेई, प्र. आर उमाशंकर सिदार, आर मधु सिदार, राम गोपाल यादव एव थाना स्टाप का विशेष योगदान रहा ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *