WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1787933586', '216.73.217.14')

साइबर ठगों पर शिकंजा: म्यूल बैंक खातों में मिले ठगी के लाखों रुपए, 16 आरोपी गिरफ्तार - Somanshu News

साइबर ठगों पर शिकंजा: म्यूल बैंक खातों में मिले ठगी के लाखों रुपए, 16 आरोपी गिरफ्तार

साइबर ठगों पर शिकंजा: म्यूल बैंक खातों में मिले ठगी के लाखों रुपए, 16 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के मामले में एक बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के समन्वय पोर्टल से मिली जानकारी के बाद 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, पुलिस को जानकारी मिली कि कर्नाटक बैंक मोहन नगर शाखा के 12 खातों में ठगी के पैसे आए हुए हैं, जिसके बाद पुलिस ने सभी खाता धारियों की कुंडली खंगाली और 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
दरअसल, मोहन नगर थाना को भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के समन्वय पोर्टल से जानकारी मिली कि कर्नाटक बैंक मोहन नगर शाखा के 12 खातों में ठगी के 11 लाख रुपए आए हुए हैं, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि यह पैसे लोगों से अलग-अलग तरीके से ठगी कर ट्रांसफर किए गए हैं।
इसके बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद से समन्वय पोर्टल से मिले डाटा के आधार पर खाताधारकों की जांच शुरु की। टीम ने खातों के ट्रांजेक्शन, मोबाइल नंबर की जांच के बाद अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *