WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1777218814', '185.191.171.16')

एक बार बोएं धनिया, कई बार काटें !सही ऊंचाई पर करें ये काम, हर बार मिलेगी झाड़ी जैसी फसल - Somanshu News

एक बार बोएं धनिया, कई बार काटें !सही ऊंचाई पर करें ये काम, हर बार मिलेगी झाड़ी जैसी फसल

एक बार बोएं धनिया, कई बार काटें !सही ऊंचाई पर करें ये काम, हर बार मिलेगी झाड़ी जैसी फसल

धनिया एक ऐसी फसल है जिसे आप एक बार लगाकर 7 से 10 बार तक कटाई कर सकते हैं. ये बात लगभग हर किसान जानता है लेकिन कटाई किस ऊंचाई पर करनी है और उसकी सही तकनीक क्या है ये नहीं जानते. आइए जानते है कटिंग का सही तरीका

ज्यादा कटिंग लेने की शुरुआत सही बीज से होती है. बाजार में धनिये की ‘मल्टी-कट’  किस्में उपलब्ध हैं, जैसे कि हिसार सुगंध या पंत हरित्मा, इन्हें विशेष रूप से कई बार कटाई के लिए विकसित किया गया है. साधारण बीज के बजाय इन उन्नत किस्मों का चुनाव करें. ये पौधे जल्दी बढ़ते हैं और काटने के बाद दोबारा तेजी से फूटते हैं.
धनिये के बीजों को बोने से पहले उन्हें हल्का रगड़कर दो भागों में तोड़ लें और 24 घंटे पानी में भिगोएं. बुवाई करते समय ध्यान रखें कि बीज बहुत घने न हों. घना धनिया बोने से तने कमजोर रह जाते हैं. पौधों के बीच उचित दूरी होने पर तने मजबूत बनते हैं और जड़ें गहरी जाती हैं, जो बार-बार कटिंग के लिए जरूरी है.
पत्तियों की अच्छी बढ़वार के लिए मिट्टी में नाइट्रोजन का होना बहुत जरूरी है. बुवाई के समय गोबर की सड़ी हुई खाद या वर्मीकम्पोस्ट मिलाएं. धनिया एक पत्तेदार फसल है, इसलिए इसे ताकत चाहिए. मिट्टी भुरभुरी और जल-निकासी वाली रखें. अगर गमले में लगा रहे हैं, तो मिट्टी में कोकोपीट मिलाएं ताकि नमी बनी रहे और जड़ें फैल सकें.
धनिये को नमी पसंद है, लेकिन जड़ों में पानी जमा नहीं होना चाहिए, वरना जड़ गलन हो सकती है. पानी हमेशा स्प्रिंकलर से दें ताकि पौधे की नाजुक तना टूटें नहीं. मिट्टी में हल्की नमी हमेशा बनाए रखें. अगर पौधा सूखेगा, तो वह जल्दी फूल देने लगेगा, जिसके बाद आप उसकी पत्तियों की कटिंग नहीं ले पाएंगे.
सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है हार्वेस्टिंग, धनिये को जड़ से उखाड़ने के बजाय, जमीन से लगभग 2-3 इंच ऊपर से तेज कैंची या चाकू से काटें.<br />हमेशा बाहर की बड़ी पत्तियों को काटें और बीच की छोटी कोपलों को सुरक्षित छोड़ दें. इससे पौधा जीवित रहता है और वहीं से नई शाखाएं निकलती हैं.
एक बार कटिंग लेने के तुरंत बाद पौधे को रिकवरी के लिए पोषण चाहिए. कटाई के अगले दिन हल्की गुड़ाई करें और थोड़ा सा यूरिया या सीवीड लिक्विड  खाद डालें. यह ‘बूस्टर डोज़’ का काम करता है. इससे पौधे को दोबारा हरा-भरा होने में मदद मिलती है और आप 15-20 दिनों में ही अगली कटिंग ले सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *