WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781156364', '198.244.226.40')

भारत की एक और महिला क्रिकेट टीम ने किया कमाल, ऑस्ट्रेलिया को हरा विश्व चैंपियन बनने की तरफ बढ़ाए कदम - Somanshu News

भारत की एक और महिला क्रिकेट टीम ने किया कमाल, ऑस्ट्रेलिया को हरा विश्व चैंपियन बनने की तरफ बढ़ाए कदम

भारत की एक और महिला क्रिकेट टीम ने किया कमाल, ऑस्ट्रेलिया को हरा विश्व चैंपियन बनने की तरफ बढ़ाए कदम

जेएनएन: भारत ने पहले महिला दृष्टिबाधित टी-20 विश्व कप के कोलंबो में खेले गए सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की टीम को नौ विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। शानदार प्रदर्शन के लिए भारत की बल्लेबाज बसंती हसंदा को प्लेयर आफ द मैच चुना गया।

उन्होंने धैर्य और क्लास का प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को जीत दिलाई। अब फाइनल में भारत का मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल में जीतने वाली टीम पाकिस्तान या नेपाल से होगा।

गेंदबाजों ने किया कमालरातभर बारिश के बाद आउटफील्ड गीली होने के कारण भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। शानदार गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के दम पर भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को नियंत्रण में रखा। इसमें ऑस्ट्रेलिया की कप्तान दीपिका का रन आउट होना भी शामिल रहा।

हालांकि, ऑस्ट्रेलिया टीम बी2 बल्लेबाज जूली न्यूमैन के 25, बी3 बल्लेबाज चानाकन बुआखाओ के 34 और कोर्टनी लुईस के 14 रन की बदौलत 111 रन का सम्मानजनक स्कोर बना सकी। इसमें अतिरिक्त के 20 रन भी शामिल रहे।

भारतीय बल्लेबाजों का कमालजवाब में भारत की बी3 बल्लेबाज गंगा कदम ने 31 गेंदों पर 41 और बी2 बल्लेबाज बसंती हंसदा के 39 गेंदों पर 45 रनों की बदौलत जीत की दिशा तय की। वहीं, बी1 बल्लेबाज करुणा ने सिर्फ पांच गेंदों पर 16 रन बनाकर नौ विकेट शेष रहते हुए भारत को लक्ष्य तक पहुंचाया। पाकिस्तान और नेपाल के बीच दूसरा सेमीफाइनल रविवार को खेला जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *