IND vs SA ODI: वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे हार्दिक और बुमराह, दिल तोड़ने वाली वजह आई सामने
प्रेट्र : अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को देखते हुए जांघ की चोट से उबर रहे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के 30 नवंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में खेलने की संभावना नहीं है। उम्मीद है कि वह फिलहाल टी-20 प्रारूप पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे।
वहीं, मुख्य तेज गेंदबाजों के काम के बोझ के प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी तीन मैच की सीरीज से विश्राम दिए जाने की संभावना है। क्योंकि इसका टी20 विश्व कप की तैयारी में कोई खास महत्व नहीं है। हार्दिक को सितंबर में दुबई में एशिया कप टी-20 के दौरान जांघ में चोट लगी थी और वह पाकिस्तान के विरुद्ध फाइनल में भी नहीं खेल पाए थे।
