WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1776501431', '216.73.217.42')

विधायक निधि से 14.50 लाख रुपये के विकास कार्य मंजूर

विधायक निधि से 14.50 लाख रुपये के विकास कार्य मंजूर

विधायक निधि से 14.50 लाख रुपये के विकास कार्य मंजूर

बेमेतरा 04 अगस्त 2022 :   जिले के विधानसभा क्षेत्र बेमेतरा के अंतर्गत 14.50 लाख रूपए की विकास कार्य हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विधायक बेमेतरा आशीष कुमार छाबड़ा की अनुशंसा पर कलेक्टर  जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत उक्त स्वीकृति दी है। जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा बेमेतरा के ग्राम गुनरबोड़ ग्राम पंचायत चोरभट्ठी (सतनामी पारा) में सांस्कृतिक मंच निर्माण हेतु 2 लाख रुपये एवं ग्राम पंचायत खिलोरा में सांस्कृतिक मंच का छत निर्माण (शीतला मंदिर) हेतु एक लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिए क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बेमेतरा को बनाया गया है।

इसी क्रम में विकासखण्ड बेरला के अन्तर्गत ग्राम देवरी में सांस्कृतिक मंच निर्माण हेतु 2 लाख रुपये, ग्राम पंचायत चिखला में (शीतला मंदिर के पास) भवन निर्माण कार्य के लिए 3 लाख रुपये, ग्राम पंचायत खम्हरिया (डी) में मंच निर्माण हेतु 2.50 लाख रुपये, ग्राम सींगारडीह ग्राम पंचायत गाड़ामोर में भवन निर्माण (शीतला मंदिर के पास) हेतु 2 लाख रुपये, ग्राम पंचायत कठिया में कबीर कुटी के पास मंच निर्माण हेतु 2 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिए क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बेरला को बनाया गया है। जिलाधीश ने विधायक निधि विकास योजनांतर्गत से निस्पादित कार्य के बारे मे स्थानीय जनता को अवगत कराने के लिए विधायक के नाम सहित विधायक निधि विकास योजनांतर्गत कार्य लिखित सूचनापट, कांक्रीट बोर्ड एवं सुस्पष्ट रुप से कार्य स्थल पर लागाये जाने के निर्देश दिए है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *