WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1778576855', '54.39.89.255')

प्रीति और अमृत सिद्धि योग में मनाई जाएगी वृश्चिक संक्रांति, मिलेगा दोगुना फल - Somanshu News

प्रीति और अमृत सिद्धि योग में मनाई जाएगी वृश्चिक संक्रांति, मिलेगा दोगुना फल

प्रीति और अमृत सिद्धि योग में मनाई जाएगी वृश्चिक संक्रांति, मिलेगा दोगुना फल

हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष महीना और उसमें आने वाली अमावस्या का विशेष महत्व है। यह पितरों को समर्पित है। वहीं, इस दिन भगवान शिव की पूजा का विधान है। माना जाता है कि इस दिन दान-पुण्य और पूजा-पाठ करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। इसके साथ ही इस दिन शिवलिंग पर कुछ विशेष चीजें चढ़ाने से जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलती है, तो आइए यहां जानते हैं कि यहां क्या चढ़ाना चाहिए?

शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 5 विशेष चीजें
काले तिल और जलइस शुभ तिथि पर शिवलिंग पर काले तिल मिलाकर जल अर्पित करें। इस दौरान मन में ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करते रहें। कहा जाता है कि इस दिन काले तिल चढ़ाने से पितृ दोष शांत होता है। साथ ही जीवन में चली आ रही बाधाएं और कष्ट दूर होते हैं।

गन्ने का रसशिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करें। अगर गन्ने का रस न हो, तो सादे जल में थोड़ा सा गुड़ मिलाकर चढ़ाएं। ऐसा कहा जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है। साथ ही धन आगमन के नए मार्ग खुलते हैं।

आक के फूलइस दिन शिवलिंग पर आक के फूल अर्पित करें। कहा जाता है कि इसे अर्पित करने से भगवान शिव की कृपा मिलती है। साथ ही इसे चढ़ाने से भगवान शिव रोगों और असाध्य कष्टों से मुक्ति दिलाते हैं। यह उपाय मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।

शमी के पत्तेइस दिन शिवलिंग पर शमी के पत्ते चढ़ाएं। शमी के पत्ते शिवलिंग पर चढ़ाने से शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या और अन्य अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम होता है। साथ ही यह दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलता है।

बिल्व पत्रइस दिन शिवलिंग पर 108 बिल्व पत्र चढ़ाएं। बिल्व पत्र पर ‘राम’ या ‘ॐ’ लिखना न भूलें। इसके बाद शिवलिंग पर शहद की पतली धारा से अभिषेक करें। ऐसा करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। साथ ही इससे रिश्ते मधुर होते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *